{"_id":"5f146d598ebc3e63b77a0254","slug":"indians-are-proud-of-the-present-image-of-the-country-srawasti-news-lko531490858","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश की वर्तमान छवि से भारतवासी गौरवान्वित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश की वर्तमान छवि से भारतवासी गौरवान्वित
विज्ञापन
श्रावस्ती। भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई की ओर से रविवार को भिनगा विधानसभा क्षेत्र का वर्चुअल सम्मेलन आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष ने की। इस दौरान मुख्य रूप में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष मौजूद रहे।
भिनगा विधानसभा क्षेत्र के वर्चुअल सम्मेलन में जिले के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व समर्थकों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज मोदी के नेतृत्व में भारत की छवि जो दुनिया में है उससे प्रत्येक भारतवासी गौरवान्वित है। आज का भारत पूरी दुनिया का प्रतिनिधित्व करने की क्षमता रखता है। आज पूरा विश्व कोरोना जैसी महामारी का शिकार है, लेकिन मोदी की प्रभावी रणनीति के तहत समय से देश में लॉकडाउन लगने के कारण भारत अन्य देशों से बेहतर स्थिति में है।
योगी के नेतृत्व में कोरोना के संक्रमण की चैन को तोड़ने का कार्य किया गया। योगी सरकार पहली राज्य सरकार थी जिसने देशभर से प्रदेश के श्रमिकों को घर वापिस लाने के लिए 12000 बसों को लगाया। साथ ही श्रमिकों को रास्ते में भोजन आदि की व्यवस्था भी कराई। कोटा में फंसे छात्रों को सुरक्षित घर वापस पहुंचाया। हमारी सरकार ने किसान सम्मान निधि, गरीब कल्याण योजना के तहत गरीब परिवारों को मुफ्त राशन, जनधन खातों में आर्थिक सहायता, उज्ज्वला योजना के तहत निशुल्क सिलेंडर का वितरण किया।
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रवासी श्रमिकों व गरीबों को कोरोना काल में राशन, भोजन, मास्क, सैनिटाइजर सहित आर्थिक सहायता दी। भारत ने चीन को भी मुंह तोड़ जवाब दिया। जिसके फलस्वरूप चीन को पीछे हटना पड़ा। इसके साथ ही उन्होंने मोदी सरकार के देशहित व जनहित के फैसलों का गुणगान भी किया। कौशल किशोर ने कहा कि मोदी सरकार हर वर्ग, क्षेत्र और समुदाय को बराबर सम्मान व अवसर प्रदान कर रही है। सम्मेलन में पूर्व सांसद दद्दन मिश्रा, जिलाध्यक्ष संजय कैराती पटेल, महामंत्री दिवाकर शुक्ला, जिला मीडिया प्रभारी संजू तिवारी आदि मौजूद रहे।