{"_id":"64a570baaf0907cca1037037","slug":"increased-patients-of-vomiting-diarrhea-and-abdominal-pain-essential-medicines-missing-srawasti-news-c-104-1-slko1050-323-2023-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: उल्टी, दस्त व पेट दर्द के बढ़े मरीज, जरूरी दवाएं नदारद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: उल्टी, दस्त व पेट दर्द के बढ़े मरीज, जरूरी दवाएं नदारद
Wed, 05 Jul 2023 07:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Wed, 05 Jul 2023 07:01 PM IST
विज्ञापन
संयुक्त जिला का हाल: बाहर से महंगे दाम पर दवा लेने को मजबूर मरीज, सीटी स्कैन मशीन भी खराब
फोटो - 10,11
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रावस्ती। आए दिन हो रही बरसात के बाद निकलने वाली चिलचिलाती धूप के कारण जिले में संक्रामक रोग के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। अस्पताल आने वाला हर तीसरा मरीज उल्टी, दस्त व पेट दर्द से पीड़ित है। जबकि अस्पताल में इससे संबंधित आवश्यक दवाएं नदारद हैं। ड्रग वेयर हाउस में उपलब्धता के बाद भी इनका वितरण न होने से मरीज बाहर से दवा लेने को विवश हैं।
संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में व्यवस्था सुधरने के बजाए लगातार बिगड़ती जा रही है। एक तरफ जहां सिटी स्कैन मशीन विगत दो दिनों से खराब है। वहीं अस्पताल में आवश्यक दवाएं भी नदारद हैं। बरसात बाद निकलने वाली धूप व जगह-जगह व्याप्त कीचड़ व जलभराव के कारण जिले में संक्रामक रोगियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा सहित जिले के अन्य सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आने वाला हर तीसरा मरीज उल्टी, दस्त व पेट दर्द का शिकार है। जिन्हें ड्रिप चढ़ाने के लिए अस्पताल में उपकरण मौजूद नहीं हैं। इसके साथ ही मेट्रोजिल व सिप्रोफ्लाक्सिन सहित आठ आवश्यक दवाएं भी अस्पताल से पूरी तरह नदारद हैं। ऐसे में मरीजों को यह दवाएं मेडिकल स्टोर से खरीदनी पड़ रही हैं।
वहीं विगत दो दिनों से सीटी स्कैन मशीन खराब होने के कारण मरीजों को जांच के लिए बाहर भेजा जा रहा है। इतना ही नहीं बरसात क बाद मिलने वाली धूप से बढ़ी उमस के बीच जिला अस्पताल जेनरेटर न चलाए जाने के कारण मरीज व तीमारदारों को उमस गर्मी से जूझना पड़ रहा है। जिससे मरीज व तीमारदार परेशान हैं। वहीं इस बारे में प्रभारी सीएमएस डाॅ. राम गोपाल बताते हैं कि सीटी स्कैन मशीन की मरम्मत कराई जा रही है। रही बात दवाओं की तो ड्रग वेयर हाउस में दवाएं उपलब्ध हैं। सैंपलिंग की रिपोर्ट आने के बाद दवाएं मिलने लगेंगी।