फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Hot balloon will shine in the sky

आसमान में चमक बिखेरेगा हॉट बैलून

Sun, 23 Oct 2022 10:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 10:09 PM IST
विज्ञापन
Hot balloon will shine in the sky
दीपावली पर भिनगा में झालरों से रोशन हुए घर व दुकान - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। दीपों का महापर्व दीपावली पर सोमवार को है। इस बार जहां केन से निकलने वाली फुलझड़ी छटा को रोशन करेगी। वहीं हॉट बैलून भी आसमान में चमक बिखेरेगा। महताब व जलेबी घर के आंगन को रोशनी से चकाचौंध करेगी।
विज्ञापन

इस वर्ष भी पटाखा बेचने के लिए भिनगा के जूनियर हाईस्कूल मैदान व इकौना के रामलीला मैदान सहित कई अन्य स्थानों में गोला तमाशों की बिक्री के प्रबंध किए गए। इस बार जिले में बंदूक में माचिस की तीली डालते ही फायर होगा तो केन खुलते ही सतरंगी फुहारों से छटा बिखरेगी। बारह व साठ स्टार आसमान से सतरंगी रंगों की फुहार करेगा। फुलझड़ी, माहताब, जलेबी व अनार भी लोगों के घर-आंगन में छटा बिखेरेगा। सुतली बम आदि के धूम धड़ाके दीपावली पर चार चांद लगाएंगे। इस बार भी माहताब, जलेबी, अनार व फुलझड़ी की मांग बरकरार है।
विज्ञापन

34 दुकानों पर बिकेंगे पटाखें
भिनगा के जूनियर हाईस्कूल मैदान में तेरह, भंगहा बाजार में तीन, सिरसिया बाजार में दो, बेचईपुरवा में तीन, ताल बघौड़ा में दो, इकोना में तीन, कटरा में चार, जमुनहा में तीन व सोनवा के चिचड़ी में एक दुकानदार को पटाखा बेचने का लाइसेंस मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस भाव बिके पटाखे
गोला भाव
केन 120 रुपये प्रति पीस
मिर्ची 10 से 350 रुपये प्रति पैकेट
फुलझड़ी 20 से 200 रुपये डिब्बी
माहताब पांच से 15 रुपये प्रति पीस
जलेबी 10 से 50 रुपये प्रति पीस
गोला छोटा 300 रुपये सैकड़ा
12 स्टार 175 रुपये प्रति पीस
60 स्टार 750 रुपये प्रति पीस
गोला बड़ा 50 रुपये प्रति पीस
अनार 10 से 100 रुपये प्रति पीस
रंगीन फुलझड़ी 50 से 300 रुपये पैकेट
जलेबी 05 से 50 रुपये प्रति पीस
112 नंबर पर ही लें सभी आपात सेवाएं
दीपावली पर यदि कहीं कोई अनहोनी हो तो इसके लिए तत्काल 112 नंबर डायल कर पुलिस, फायर सहित एंबुलेंस सेवा ली जा सकती है। बिजली की समस्या के लिए अधिशाषी अभियंता, विद्युत के नंबर 8076711494 पर सूचना दे सकते हैं। साथ ही पुलिस सेवा के लिए एसपी 9454400311, एएसपी 9454401122, सीओ भिनगा 9454401379, सीओ इकौना 9454401380, सीएमओ 8005192695, सीएमएस 9026332167, डीएम 9454417538, अग्निशमन अधिकारी 9454418334 पर फोन कर आपात सेवा का लाभ ले सकते हैं।
आग की घटनाओं से प्रभावित लोगों के इलाज के लिए संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में दस बेड आरक्षित किए गए हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर चार बेड आरक्षित किए गए हैं। साथ ही सभी स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सकों की आपात ड्यूटी भी लगाई गई है। आपात स्थित के लिए एंबुलेंस सेवा को भी अलर्ट किया गया है।
दमा व अस्थमा के मरीज बचकर रहें
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश मातनहेलिया बताते हैं कि दीपावली के दिन प्रदूषण खतरनाक स्तर तक पहुंच जाता है। ऐसे में दमा और अस्थमा मरीज को सावधान रहने की जरूरत है। पटाखों का धुआं उन्हें परेशान कर सकता है। ऐसे में वे घर के अंदर रहें। बिना मास्क लगाए बाहर न निकलें। नेत्र रोग सर्जन डॉ. फणींद्र तिवारी बताते हैं कि दीपावली पर पटाखा छुड़ाते समय आंख में चिंगारी अथवा बारूद पड़ सकता है। इससे आंख की पलकों के जलने व पुतली फटने का खतरा रहता है। ऐसी स्थिति में नेत्र सर्जन को दिखाएं। घरेलू उपाय किए तो जिंदगीभर के लिए आंखों से हाथ धोना पड़ सकता है। तेज आवाज से कान को भी बचाकर रखें। तीव्र ध्वनि वाले पटाखों से बचकर रहें। आंखों में पटाखों का तेज धुआं और रोशनी लग जाए तो सबसे पहले आंख को अच्छी तरह धोना चाहिए।

सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त
जिले के सभी प्रमुख मार्गों, गांव व नगरीय क्षेत्रों की दो-दो घंटों के अंतराल पर जांच कराई जा रही है। भिनगा व इकौना में डेढ़-डेढ़ प्लाटून पीएसी के साथ होमगार्ड के जवानों को लगाया गया है। साथ ही सघन जांच अभियान भी चलाया जा रहा है। नगर में पटाखों की बिक्री पर रोक लगाने के साथ ही नगर से बाहर पटाखा बेच रहे लोगों को अपने पास पानी व बालू की व्यवस्था करने को कहा गया है। अग्निशमन कर्मियों को अलर्ट कर दिया गया है। - अरविंद कुमार मौर्या, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed