फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Hospital premises turned into a dustbin, disposal is not being done

श्रावस्ती: अस्पताल परिसर बना कूड़ाघर नहीं हो रहा निस्तारण

Thu, 16 Feb 2023 11:29 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Feb 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Hospital premises turned into a dustbin, disposal is not being done
श्रावस्ती। संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा परिसर में कूड़ाघर होने के बाद भी तैनात सफाईकर्मी परिसर का कूड़ा व मेडिकल कचरा इधर-उधर फेंक रहे हैं। जिसका निस्तारण न होने से गंभीर बीमारियों का खतरा है। वहीं अस्पताल आने वाले मरीज व तीमारदारों भी परेशानियों का सामना करते हैं। संयुक्त जिला चिकित्सालय में सफाई के लिए न सिर्फ सफाईकर्मी बल्कि मेडिकल कचरा निस्तारण के लिए एक संस्था भी काम करती है। इसके बावजूद अस्पताल में बनी पानी टंकी जाने वाले मार्ग, आवासीय परिसर सहित टीवी अस्पताल के पास खाली भूमि में ही सफाईकर्मी परिसर का कूड़ा व मेडिकल कचरा फेंका जा रहा है। निस्तारण न करके इसे परिसर में ही जला दिया जाता है, हवा चलने पर परिसर में कूड़ा फैल जाता है। जबकि इसके ठीक सामने लेबर रूम, एसएनसीयू व ऑक्सीजन प्लांट भी है।
विज्ञापन

सीएमएस डाॅ. जेता सिंह ने बताया कि अस्पताल मे कूड़ा उठाने वाला वाहन नहीं है। नगर पालिका प्रशासन को पत्र लिख कर कूड़ा उठाने की मांग की गई है, जल्द इसका निस्तारण कराया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed