{"_id":"5eda75468ebc3e908b261690","slug":"home-quarantine-srawasti-news-lko524627678","type":"story","status":"publish","title_hn":"होम क्वारंटीन 361 लोगों का जाना हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होम क्वारंटीन 361 लोगों का जाना हाल
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में गैर प्रांत व महानगरों से श्रमिकों की वापसी जारी है। जिनकी थर्मल स्कैनिंग कराई जा रही है। जिन्हें चौदह दिनों के लिए होम क्वारंटीन किया जा रहा है। जिनके द्वारा एकांतवास का पालन किया जा रहा है, अथवा नहीं, इसकी पुलिस टीमों द्वारा निगरानी की जा रही है। शुक्रवार को भी टीमों ने 361 लोगों की निगरानी कर एकांतवास का पालन करने की नसीहत दी।
इसी के क्रम में जिले के विभन्न थाना क्षेत्रों में गठित 24 टीमों ने क्षेत्र के गांवों में जाकर होम क्वारंटीन लोगों से मिल कर उनका हाल जाना। ग्राम प्रधानों से मिल कर प्रवासियों से ईमानदारी के साथ एकांतवास का अनुपालन कराने की अपील की। परिवारीजनों को भी निर्देश दिया कि वह होम क्वारंटीन लोगों का एकांतवास करने में सहयोग करें।
इसके साथ ही परिजनों से कहा कि यदि कोई एकांतवास की अवहेलना करे तो परिजनों की भी यह जिम्मेदारी बनती है कि वह इसकी जानकारी पुलिस को दें। जिससे एकांतवास तोड़ने वालों पर मामला दर्ज कर उन पर कार्रवाई की जा सके। गुरुवार को टीमों ने 361 लोगों की निगरानी की गई। साथ ही उनसे पुलिस को अपने स्वास्थ्य के बारे में सही जानकारी देने तथा सफाई व्यवस्था पर ध्यान देते हुए एकांतवास का पालन करने का निर्देश भी दिया।