फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   High alert in Shravasti, strict vigil on Nepal border

श्रावस्ती में हाई अलर्ट, नेपाल सीमा पर कड़ी चौकसी

Sat, 22 Aug 2020 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
High alert in Shravasti, strict vigil on Nepal border
इंडो-नेपाल हाइवे पर प्रत्येक आने जाने वाले की जांच करती पुलिस। - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। दिल्ली में आतंकी के पकड़े जाने के बाद जिले में भी चौकसी बढ़ा दी गई है। शनिवार को भारत नेपाल सीमा पर विशेष जांच अभियान चलाया गया। यही नहीं आतंकी के बलरामपुर निवासी होने के कारण बलरामपुर इकौना मार्ग के साथ ही बलरामपुर से सटे सभी गांवों की पुलिस ने जांच की। इस दौरान अधिकारी भी जंगल व नेपाल की ओर जाने वाले अपारंपरिक रास्तों पर लोगों की जांच करते नजर आए।
विज्ञापन

बलरामपुर निवासी एक आतंकी दिल्ली में पकड़ा गया। इसी के बाद बलरामपुर सहित भारत नेपाल सीमा से सटे जिले में भी हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया। शुक्रवार देर रात से जिले में आने जाने वाले सभी वाहनों की सघन जांच शुरू कर दी गई। वहीं शनिवार सुबह अधिकारियों ने टीम बना कर भारत नेपाल सीमा की ओर आने जाने वाले सभी लोगों की जांच की।
विज्ञापन

एसडीएम जमुनहा आरपी चौधरी, मल्हीपुर थाना प्रभारी दद्दन सिंह ने एसएसबी 42वीं वाहिनी ई कंपनी कोदिया के प्रभारी उप निरीक्षण सोनू प्रसाद की टीम के साथ जमुनहा चौकी क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान वाहनों की जांच के साथ आने जाने वालों की आईडी जांची गई। एक अन्य टीम ने बलरामपुर इकौना मार्ग पर बैरिकेडिंग करके आने जाने वाले वाहनों की जांच की। इसमें वाहन में बैठे लोगों की भी आईडी व आने जाने का कारण रजिस्टर में दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

45 गांवों में चला विशेष अभियान
बलरामपुर व श्रावस्ती बार्डर पर लगभग 45 गांव पड़ते हैं। यह वह गांव है जहां से दोनों जिलों की सीमा निर्धारित होती है। इन गांवों में भी शनिवार सुबह से ही पुलिस ने विशेष जांच अभियान चलाया। इस जांच के तहत विगत एक सप्ताह में बाहर से आने वाले व बाहर जाने वाले लोगों की सूची तैयारी की गई। इसके साथ ही सभी के फोन नंबर व पहचान पत्र भी दर्ज किए गए।
एएसपी ने जंगल व नोमेंस लैंड पर देखी सुरक्षा व्यवस्था
हाई अलर्ट होने के बाद एएसपी बीसी दुबे ने शनिवार को बघौड़ा से लेकर सोनपथरी तक पड़ने वाले गैर पारंपरिक सात रास्तों पर चलाए जा रहे जांच अभियान को देखने के लिए एसएसबी टीम के साथ दौरा किया। इस दौरान एसएसबी को आने जाने वाले लोगों की आईडी, मोबाइल नंबर व संदिग्ध व्यक्तियों की फोटो मोबाइल पर खींच कर सुरक्षित रखने का निर्देश दिया।
नदी के तटों पर भी की निगरानी
बलरामपुर से नेपाल को जोड़ने के लिए जहां संपर्क मार्ग हैं। वहीं राप्ती भी बलरामपुर श्रावस्ती को नेपाल से जोड़ती है। जमुनहा क्षेत्र में प्रतिदिन काफी संख्या में किसान नाव से नेपाल क्षेत्र में अपनी खेती बाड़ी के लिए जाते हैं। हाई अलर्ट के बाद इन नावों पर भी विशेष निगरानी रखी गई। पाझा की ओर जाने वाले सभी किसानों को अपनी आईडी लेकर ही जाने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही अपरिचित को नदी न पार कराने की हिदायत पुलिस व एसएसबी ने नाविकों को दी।

दिल्ली में आतंकी की गिरफ्तारी के बाद पूरे जिले को हाई अलर्ट कर दिया गया है। दिन रात पुलिस जांच कर रही है। जबकि सीमा क्षेत्र में पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम जांच कर रही है। - बीसी दुबे, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed