फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Heavy rain accompanied by thunderstorms, interrupted power supply in many areas

तेज आंधी के साथ हुई झमाझम बरसात, कई क्षेत्रों में बाधित रही विद्युत आपूर्ति

Sun, 08 May 2022 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Heavy rain accompanied by thunderstorms, interrupted power supply in many areas
बरसात के बाद तुलसीपुर बाजार में व्याप्त जलभराव से परेशानी - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। तराई में शनिवार रात तेज आंधी के बीच झमाझम बरसात हुई। इस बीच कई स्थानों पर विद्युत पोल व तारों पर पेड़ की डालियां गिरने से कई क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति पूरी रात बाधित रही। बेगमपुर गांव में दीवार गिरने से एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। एक तरफ जहां पेड़ व डालियां गिरने से कई स्थानों पर आवागमन बाधित रहा। वहीं जगह जगह जलभराव के कारण लोगों की परेशानी भी बढ़ गई है। अचानक आई आंधी में जहां आम व मक्का की फसल को नुकसान पहुंचा। वहीं अन्य फसलों को बरसात का फायदा भी मिला। वहीं मौसम के मिजाज में भी मामूली नरमी आ जाने से लोगों को राहत मिली है।
विज्ञापन

जिले में मौसम का पारा लगातार चढ़ता जा रहा था। विगत सप्ताह हुई तेज बरसात के बाद निकलने वाली चिलचिलाती धूप व लू के थपेड़े राहगीरों की राह रोक रहे थे। सहालग के इस दौर में बेमौसम बरसात ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। लगातार पड़ रही उमस भरी गर्मी से जनजीवन पूरी तरह से बेहाल नजर आ रहा था। ऐसे में शनिवार देर रात अचानक चली तेज आंधी के साथ झमाझम बरसात हुई।
विज्ञापन

तेज आंधी के कारण जहां बाग में लगी आम की फसल को नुकसान पहुंचा। वहीं खेतों में लगी मक्का व केला की फसल को भी क्षति हुई। हालांकि इस बरसात का खेतों में लगी मेंथा, गन्ना सहित सब्जियों की फसलों को फायदा मिला। तेज हवा के बीच हुई बरसात से मौसम के मिजाज में भी नरमी देखी गई। ऐसे में विगत कई दिनों से उमस भरी गर्मी से जूझ रहे लोगों को राहत मिल गई। वहीं इस बरसात के बाद जगह जगह कीचड़ व जलभराव की समस्या उत्पन्न हो जाने के कारण लोगों की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। खेतों में नमी देख किसान खेत की जुताई कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरी रात बाधित रही बिजली
जमुनहा। जिले में शनिवार रात चली तेज आंधी के कारण जमुनहा बहराइच मुख्य मार्ग पर बहोरवा चिरैया मोड़ के पास हाई टेंशन लाइन का विद्युत पोल झुक गया। इसके चलते विद्युत तार जमीन पर गिर गया। जिससे समूचे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। जिसे अब तक बहाल नहीं कराया जा सका है। वहीं विद्युत उपकेंद्र भंगहा के मछिरिहिवा फीडर, विकास भवन उपकेंद्र के मदरहवा फीडर सहित कई गांवों की विद्युत आपूर्ति शनिवार पूरी रात बाधित रही। हालांकि इन क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति सुबह तक बहाल करा दी गई। लेकिन बरसात होने के बाद बढ़ी उमस के कारण लोग पूरी रात आपूर्ति बहाल होने का इंतजार करते रहे।
जलभराव से परेशानी
तुलसीपुर। जिले में हुई बरसात के कारण जहां बहराइच जमुनहा मार्ग स्थित तुलसीपुर मुख्य बाजार से रिसिया को जाने वाला मार्ग तालाब में तब्दील हो गया। वहीं भिनगा लक्ष्मनपुर मार्ग पर कीचड़ व फिसलन की समस्या उत्पन्न हो जाने के कारण राहगीरों व दोपहिया वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि इस मार्ग पर उड़ने वाली धूल से लोगों को मामूली राहत जरूरत मिली है। वहीं जोखवा बाजार, लक्ष्मनपुर, सिरसिया, खरगौरा मोड़, भंगहा बाजार सहित कई अन्य बाजार व गांवों में कीचड़ व जलभराव की समस्या उत्पन्न हो जाने से लोगों की समस्या बढ़ गई है। लोगों को अब संक्रामक रोगों का खतरा सताने लगा है।

दीवार गिरने से चार घायल
जमुनहा। मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रानीसीर चिरैया के मजरा बेगमपुर गांव के किनारे दक्षिण पश्चिम में बनी ईंट की कच्ची दीवार गिर गई। जिसकी चपेट में आने से रूपरानी (45) पत्नी सन्तराम, सन्तराम (48) पुत्र सुंदर लाल, प्रीतम (08) पुत्र सन्तराम व सूरज भान (18) पुत्र सन्तराम गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से चारों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर ले जाया गया। जहां रूपरानी की हालत गंभीर होने के कारण उसे प्राथमिक उपचार के बाद संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed