{"_id":"61be204a63e6c808381cca7c","slug":"health-services-will-be-checked-quality-srawasti-news-lko609563397","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य सेवाओं की जांची जाएगी क्वालिटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य सेवाओं की जांची जाएगी क्वालिटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। स्वास्थ्य सेवाओं की अब गुणवत्ता परखी जाएगी। इसके लिए शुक्रवार देर शाम डीएम ने स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इसके लिए नोडल अधिकारी नामित किए गए है। इस दौरान खराब एंबुलेंस को हटाने के साथ ही कई अन्य सुझाव भी दिए गए।
संयुक्त जिला चिकित्सालय की सेवाओं का अब नेशनल क्वालिटी एश्योरेंश सिस्टम के माध्यम से आकलन होगा। इसके लिए शुक्रवार देर शाम डीएम नेहा प्रकाश ने स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक किया। इस दौरान डॉ. बीएन वर्मा को संयुक्त जिला चिकित्सालय का क्वालिटी नोडल नामित किया गया।
इस दौरान डीएम ने सभी नोडल अधिकारियों को निर्देश दिया कि वह अपने अपने काम अगले 2 से 3 दिनों में पूरा कर रिपोर्ट तैयार कर लें। नोडल अधिकारी रोस्टर बनाकर 2 से 5 बजे की कार्य योजना बनाएं। यदि अस्पताल में बिजली-पानी आदि की समस्या हो तो बिजली विभाग, नगर पालिका के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य पूरा कराएं।
विज्ञापन
अस्पताल में खड़ी खराब एंबुलेंस को स्टेट एंबुलेंस विभाग से बात कर हटाने की कार्रवाई करें। इसके साथ ही एंबुलेंस पार्किंग के लिए टीनशेड का निर्माण कराए। इस दौरान सीएमएस ने अस्पताल गेट पर सुरक्षा गार्ड की तैनाती की मांग की। जिस पर डीएम ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
इस मौके पर मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. जेता सिंह, यूनिसेफ के डॉ. एचसी पालीवाल, डॉ. एनएन पांडे, डॉ. दीपशिखा मिश्रा, डॉ. अजय गौतम, डॉ. विनय वर्मा, डॉ. रोहित, डॉ. राम समुझ चौधरी, डॉ. प्रदीप कुमार, स्टाफ नर्स सपना सिंह, वैशाली सिंह, नाहिद फातिमा, मयूरी सिंह सहित अस्पताल के चिकित्सक एवं पैरामेडिकल कर्मी मौजूद रहे।