फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Health Fair postponed due to Corona

कोरोना के चलते मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला स्थगित

Sun, 18 Apr 2021 11:05 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
Health Fair postponed due to Corona
श्रावस्ती। जिले में कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए 16 मई तक ओपीडी व आरोग्य मेले का आयोजन स्थगित कर दिया गया है। साथ ही लोगों को भीड़ भाड़ में न जाने व बेवजह घर से बाहर न निकलने की सलाह देते हुए कोरोना प्रोटोकाल का कड़ाई से अनुपालन करने की अपील की गई।
विज्ञापन

यह जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एपी भार्गव ने बताया कि कोरोना वायरस का संक्रमण एक बार फिर तेजी से पांव पसार रहा है। ऐसे में लोग भीड़भाड़ में जाने व बेवजह बाहर न निकलने से परहेज करें। लोगों को चाहिए कि वह कोविड प्रोटोकाल का कड़ाई से पालन कर इसके बढ़ते प्रकोप को रोकने में सहयोग करें।
विज्ञापन

कोरोन संक्रमण से लोगों को सुरक्षित करने के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के साथ ही अन्य सेवाओं को स्थगित किया गया है। इसके तहत ग्रामीणों को उनके घर के नजदीक में ही स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की सोच के साथ प्रत्येक माह को आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले के आयोजन को 16 मई तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। साथ ही जिला अस्पताल व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर ओपीडी भी 16 मई तक के लिए स्थगित रहेगी। जिला चिकित्सालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आकस्मिक सेवाओं तथा आवश्यक सेवाओं के अलावा अन्य सेवाएं अगले आदेश तक स्थगित रखी जाएंगी। आवश्यक सेवाओं में अन्य सेवाओं के साथ गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों का इलाज भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed