फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Health checkup of drivers and operators

वाहन चालकों व परिचालकों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

Fri, 22 Apr 2022 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Health checkup of drivers and operators
श्रावस्ती। सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत परिवहन विभाग ने शुक्रवार को जागरूकता कार्यक्रम के साथ ही निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण का आयोजन किया। भिनगा के दहाना बस स्टैंड पर आयोजित इस कार्यक्रम में वाहन चालकों को यातायात नियमों तथा संकेतों के बारे में जागरूक करने के साथ ही चालकों व परिचालकों का स्वास्थ्य परीक्षण भी चिकित्सालय में मुफ्त कराया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर मौजूद एआरटीओ विनीत कुमार मिश्र ने बताया कि सिर्फ यातायात नियम व संकेत की जानकारी होना ही काफी नहीं होता है। जरूरत इसे वाहन चलाते समय उपयोग में लाने की होती है। इस लिए वाहन कभी भी निर्धारित गति से तेज न चलाएं और न ही उस पर क्षमता से अधिक सवारी बैठाएं। यात्री मालकर अधिकारी रणवीर सिंह चौहान ने कहा कि वाहन चलाते समय नशे का सेवन करने व मोबाइल पर बात करने से परहेज करें।
विज्ञापन

यातायात नियमों व संकेतों का कड़ाई से पालन करने से खुद सुरक्षित रहने के साथ ही दूसरों को भी जोखिम से बचाना संभव होता है। वाहन चालक की जरा सी लापरवाही खुद के साथ ही दूसरों के लिए भी जानलेवा साबित हो सकती है। शिविर में आए वाहन चालकों व परिचालकों का भिनगा चिकित्सालय ले जाकर नेत्र परीक्षण के साथ ही अन्य स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed