फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   he development of society will be done by the upliftment of daughters

बेटियों के उत्थान से होगा समाज का विकास

Sun, 08 Dec 2019 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
he development of society will be done by the upliftment of daughters
श्रावस्ती मंे कलेक्ट्रेट के तथागत हाल मे स्मार्ट बेटिया फिल्म फेस्टिवल में मौजूद पदाधिकारी व छा - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट के तथागत हाल में रविवार को यूनीसेफ की ओर से स्मार्ट बेटियां फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ जिलाधिकारी ने दीप जलाकर किया। इस मौके पर बाल विवाह, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण विषय पर श्रावस्ती तथा बलरामपुर की बेटियों की ओर से बनाई गई प्रेरक फिल्में दिखाई गईं। इन्हें देखकर लोगों ने बेटियों की सराहना की। इस दौरान अधिकारियों ने कहा कि बेटियों के उत्थान से ही समाज का विकास होगा।
विज्ञापन

स्मार्ट बेेटियां फिल्म फेस्टिवल में डीएम यशु रुस्तगी ने कहा कि इस फिल्म को देखने से निश्चित ही समाज में बदलाव आएगा। बाल विवाह के कारण लड़कियां कम उम्र में गर्भवती हो जाती हैं। इससे उनके शरीर का पूरी तरह मानसिक और शारीरिक विकास नहीं हो पाता है। कम उम्र होने के चलते प्रसव के दौरान बहुत सी लड़कियों की मृत्यु हो जाती है। इसलिए बाल विवाह को हम सभी को रोकना चाहिए। कम उम्र में मां बनने से लड़कियों के सेहत पर बुरा असर पड़ता है।
विज्ञापन

उनके शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है। बच्चे कुपोषण का शिकार हो सकते हैं। मातृ मृत्यु दर की संभावना बहुत अधिक होती है। विवाह के लिए लड़की की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और लड़के की आयु 21 वर्ष होनी चाहिए। यदि कहीं बाल विवाह हो रहा है तो इसका विरोध करना चाहिए। इसके साथ ही प्रशासन को इसकी सूचना देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिले में जन्म दर बहुत अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसको कम करने के लिए परिवार नियोजन के बारे में लोगों को जागरूक करें। यह भी बताए कि परिवार बड़ा होने से किस प्रकार की समस्याओं का समाना करना पड़ता है। इस दौरान प्रेरक विषयों पर कहानी व फिल्म बनाने के लिए बेटियों की सराहना करते हुए उन्हें पुरस्कृत किया गया। बाल विवाह श्रेणी में श्रेष्ठ कहानी का पुरस्कार प्रिया यादव व उसके समूह व बेहतर फिल्म का पुरस्कार नीलम सिंह व उनके समूह की पांच किशोरियों दिया गया।

शिक्षा श्रेणी में किरण व उनके समूह को श्रेष्ठ फिल्म व पूनम तथा उनके समूह की किशोरियों को श्रेष्ठ कहानी के लिये सम्मानित किया गया। स्वास्थ्य एवं पोषण विषय पर श्रेष्ठ कहानी के लिए सोनी शर्मा व उनके समूह को तथा बेहतर फिल्म के लिए अनुराधा तिवारी व उनके समूह को सम्मानित किया गया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी योगानंद पांडेय, एएसपी बीसी दूबे, सीएमओ डॉ. बीके सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी राकेश रमन, जिला पंचायत राज अधिकारी अवनीश कुमार श्रीवास्तव, जिला कार्यक्रम अधिकारी आशा सिंह सहित सभी खंड विकास अधिकारी व छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed