{"_id":"5f107a3b8ebc3e638c772837","slug":"gutka-bidi-and-drugs-recovered-smuggler-arrested-srawasti-news-lko5310436152","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुटका, बीड़ी व दवाएं बरामद, तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुटका, बीड़ी व दवाएं बरामद, तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
जमुनहा (श्रावस्ती)। जिले से तस्करी कर गुटका, बीड़ी व दवाएं नेपाल ले जाई जा रही थी। इसके लिए तस्कर आपारंपरिक रास्तों का सहारा ले रहे हैं। जिसका खुलासा करते हुए एसएसबी ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से भारी मात्रा में गुटका, बीड़ी व दवाएं बरामद हुईं। इसे बाद में नानपारा स्थित कस्टम विभाग के सुपुर्द कर दिया गया।
सशस्त्र सीमा बल 42वीं वाहिनी नानपारा अगइया के कमांडेंट प्रवीण कुमार हमराहियों के साथ बुधवार की देर शाम गश्त गस्त र निकले थे। इस बीच उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि एसएसबी की ई कंपनी सीमा चौकी कोदिया के पिलर संख्या 642 के रास्ते कुछ सामान अवैध तरीके से भारत से नेपाल जाने वाला है।
सूचना पर चौकी प्रभारी सहायक कमांडेंट लालजी गरवा ने कमांडर उपनिरीक्षक सोनू प्रसाद साथ में सहायक उप निरीक्षक विनोद सिंह, हीरा सिंह, महेश कुमार मीणा, गिरधर, अरविंद बनर्जी, राज कुमार, बैकुंठ गोपाल को पिलर संख्या 642 के पास भेजा। जहां पहुंचे एसएसबी जवान झाड़ियों में छुप कर बैठ गए।
विज्ञापन
थोड़ी देर निगरानी करने के बाद कुछ लोग सिर पर बोरा लादकर भारत से नेपाल की ओर जाते दिखे। नजदीक आने पर उन्हें एसएसबी जवानों ने रुकने को कहा। एसएसबी को देख सभी लोग बोरा फेंक कर खेतों के रास्ते नेपाल की ओर भागने लगे। घेराबंदी कर जवानों ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।
मौके पर मिले आठ बोरे की जांच करने पर उसमें गुटका, बीड़ी व दवाएं आदि बरामद हुई। जिनकी रसीद मांगने पर गिरफ्तार मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बरगदहा के मजरा डिलवा निवासी संत प्रकाश कोई कागजात न दिखा सका। इस पर जवानों ने बरामद सामान व युवक को बहराइच के नानापारा स्थित कस्टम विभाग के सुपुर्द कर दिया।