फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   group wedding

अगिभन, अल्लाह व डा. अंबेडकर को साक्षी मान एक दूसरे के हुए 228 जोड़े

Thu, 14 Nov 2019 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
group wedding
श्रावस्ती। जिले के पांच ब्लॉकों में गुरुवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें हिन्दू रीति रिवाज से 167 वर व वधू ने सात फेरे लेकर सात जन्मों तक साथ निभाने का वचन दिया। वहीं मुस्लिम समाज के 53 युवक युवतियों को निकाह पढ़ाया गया।
विज्ञापन

इसके साथ ही बौद्ध धर्म के आठ जोड़े का भी विवाह कराया गया। भिनगा, गिलौला, इकौना, जमुनहा तथा सिरसिया ब्लॉकों में आयोजित कार्यक्रमों में वर वधू को उनके परिवारीजन, अतिथि व अधिकारियों ने आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

भिनगा के जिला पंचायत परिसर में गुरुवार को आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में हिंदू रीति रिवाज से 38 जोड़ों ने अग्नि को साक्षी मानकर साथ जीने का संकल्प लिया। वहीं चार मुसलिम जोड़ों ने अल्लाह को साक्षी मानकर निकाह कबूल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं गिलौला के श्री काशी विश्वनाथ इंटर कॉलेज खैराकला में आयोजित कार्यक्रम में 58 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। इनमें 47 हिंदू जोड़ों ने विवाह वेदी के साथ फेरे लिए वहीं 11 मुस्लिम जोड़ों ने निकाह कबूल किया।
इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी अवनीश राय व खंड विकास अधिकारी राम प्रकाश शर्मा सहित ब्लॉक प्रमुख शिवकुमारी वर्मा ने नवविवाहित जोड़ों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इकौना ब्लॉक कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में 35 जोड़ों ने अग्नि को साक्षी मान कर विवाह किया।
वहीं 9 जोड़ों को निकाह पढ़ाया गया। इस दौरान कार्यक्रम में नव दंपती के परिवारीजन भी मौजूद रहे। जमुनहा ब्लॉक मुख्यालय परिसर में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 48 जोड़ों का विवाह हुआ। इसमें 27 जोड़ों ने वैदिक रीति रिवाज से अग्नि के सात फेरे लिए। उधर 13 मुस्लिम जोड़ों ने कुरान को साक्षी मानकर निकाह कबूल किया।
कार्यक्रम में आठ जोड़ों का विवाह बौद्धाचार्य श्रावस्ती बौद्ध विहार संतराम आनंद ने बौद्धिक रीति रिवाज से कराया। वहीं सिरसिया ब्लॉक परिसर में बीस हिंदू जोड़ों ने अग्नि के सात फेरे लिए। वहीं 16 मुसलिम जोड़ों ने अल्लाह को साक्षी मान कर निकाह कुबूल किया। इस दौरान मौजूद अधिकारियों व जन प्रतिनिधियों ने नवविवाहित जोड़ों को भेंट प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

जोड़ों को यह उपहार
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में नव दंपती को सरकार की ओर से उपहार प्रदान किया गया। इसमें सरकार की ओर से 35 हजार रुपये वर वधू के खाते में व दस हजार रुपये का गृहस्थी का सामान जोड़ो को सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed