फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Gram Panchayats will find suspects of Corona

ग्राम पंचायतें खोजेंगी कोरोना के संदिग्ध

Fri, 24 Jul 2020 09:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
Gram Panchayats will find suspects of Corona
श्रावस्ती। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए अब ग्राम पंचायत स्तर पर अभियान चलेगा। इसके लिए ग्राम पंचायतों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। अब प्रधान की निगरानी में आशा व अन्य कर्मी मिल कर सभी ग्रामीणों की पल्स ऑक्सीमीटर व इंफ्रारेड थर्मामीटर से जांच करेंगे। इस दौरान जो भी संदिग्ध पाया जाएगा उनके नमूने लेकर जांच के लिए भेजा जाएगा। इसके लिए सभी सीएचसी प्रभारी व कोविड कमांड सेंटर का नंबर शुक्रवार को सीएमओ ने जारी किया है। इन नंबरों पर कोई भी सूचना देकर स्वत: ही जांच कराने का अनुरोध कर सकता है।
विज्ञापन

धीरे धीरे कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ती जा रही। इस संक्रमण को रोकने के लिए सामुदायिक स्तर पर ही प्रयास किए जा रहे हैं। इसी के तहत अब ग्राम पंचायतों को भी इसकी रोकथाम की जिम्मेदारी दी गई है। शुक्रवार को सीएमओ डॉ. एपी भार्गव ने जारी पत्र में कहा गया है कि कोविड-19 संक्रमण के तेजी से हो रहे प्रसार को रोकने के लिए जनसामान्य से यह अपील है कि यदि किसी को संक्रमण के लक्षण जैसे-खांसी, बुखार अथवा सांस लेने में तकलीफ होती है, तो अपने ग्राम प्रधान, आशा व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

सभी ग्राम पंचायतों को पल्स ऑक्सीमीटर व इन्फ्रारेड थर्मामीटर उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके बाद भी यदि कहीं कोई समस्या हो तो जिलास्तरीय एकीकृत कोविड कमांड सेंटर के मोबाइल नंबर 9454417486, 9454417485, 9044047486, 9044287486 के साथ ही अधीक्षक सीएचसी भंगहा 7906683124, अधीक्षक सीएचसी भिनगा 9956840842, अधीक्षक सीएचसी मल्हीपुर 9559456202, अधीक्षक सिरसिया 7376917829, अधीक्षक गिलौला 6387437729 व अधीक्षक सीएचसी इकौना के मोबाइल नंबर 7985654075 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही सीएमओ ने अपील किया है कि मास्क का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें तथा सोशल डिस्टेसिंग के नियमों अर्थात का अनुपालन करें। इसके साथ ही जब तक बहुत आवश्यक न हों, तब तक घर से बाहर न निकले, बार-बार हाथ साबुन अथवा सैनिटाइजर से हाथ साफ करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed