फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Govind Ballabh Pant's birth anniversary celebrated with pomp

धूमधाम से मना गोविन्द बल्लभ पंत का जन्म दिवस

Fri, 10 Sep 2021 10:26 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
Govind Ballabh Pant's birth anniversary celebrated with pomp
कलेक्ट्रेट सभागार में पंडित बल्लभ पंत के चित्र पर पुष्प अर्पित करते डीएम। - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। आजादी के अमृत महोत्सव एवं चौरीचौरा शताब्दी समारोह के अवसर पर शुक्रवार जिले में गोविंद बल्लभ पंत की जयंती धूमधाम से मनायी गई। इसके लिए कलेक्ट्रेट सभागार में एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसका शुभारंभ जिलाधिकारी ने गोविंद बल्लभ पंत के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।
विज्ञापन

इस मौके पर गोविंद बल्लभ पंत के सत्कृत्यों को स्मरण करते हुए डीएम टीके शिबु ने कहा कि स्वतंत्र भारत में उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री के रूप में पंडित गोविंद बल्लभ पंत ने जमींदारी विनाश अधिनियम 1951 लागू किया। इस एतिहासिक कार्य ने देश को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने में अहम भूमिका निभाई। पंत जी का स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने असहयोग आंदोलन, साइमन कमीशन के बहिष्कार एवं नमक सत्याग्रह में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया था। वह महान देशभक्त, कुशल प्रशासक, सफल वक्ता तथा लेखनी से सशक्त थे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के बाद उन्होंने देश के गृहमंत्री के पद का भी निर्वहन किया। उनकी महान देशभक्ति तथा कुशल सेवा के कारण 1957 में भारत सरकार ने सर्वोच्च उपाधि भारत रत्न से विभूषित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर सभागार में उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर उपजिलाधिकारी (प्रशिक्षु) मोहित यादव, अतिरिक्त उपजिलाधिकारी शिवध्यान पांडेय, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी छोटेलाल, जिला सूचना अधिकारी शिवनाथ, प्रशासनिक अधिकारी ओम प्रकाश श्रीवास्तव, अनूप तिवारी, सुनील श्रीवास्तव, तुलसी रमन श्रीवास्तव, शरद श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed