फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Government issued notice to Ikauna Nagar Panchayat President

इकौना नगर पंचायत अध्यक्ष को शासन ने जारी किया नोटिस

Thu, 17 Jun 2021 11:10 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Government issued notice to Ikauna Nagar Panchayat President
इकौना (श्रावस्ती)। नगर पंचायत इकौना में लगभग सवा करोड़ रुपये घोटाले का खुलासा हुआ है। इस मामले में हुई जांच के बाद शासन ने नगर पंचायत अध्यक्ष को आठ सूत्री आरोप पत्र के साथ कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इस नोटिस का जवाब दो सप्ताह में मांगा गया है। जवाब न देने या फिर जवाब से संतुष्ट न होने की स्थिति में कार्रवाई की चेतावनी भी जारी की गई है।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष इकौना जीतेंद्र गुप्ता पर जुलाई 2020 में 12 सदस्यों में से 9 सदस्यों ने शासन को पत्र भेज कर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। जिसकी जांच जिले स्तर पर कराई गई थी। इस जांच में आरोपों की पुष्टि करते हुए आयुक्त देवीपाटन मंडल ने शासन को कार्रवाई के लिए एक पत्र भेजा था। इस पक्ष के बाद शासन ने अध्यक्ष को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जिसमें आरोप लगाया है कि इकौना नगर के साहू तालाब में मिट्टी पटाई के नाम पर 12 लाख 5 हजार रुपये, 2 सोलर स्थापना के नाम पर लगभग 30 लाख, वाटर कूलर व फिल्टर फिटिंग के नाम पर 8 लाख 67 हजार 5 सौ, नाला सफाई के नाम पर 5 लाख 41 हजार 134, हाईमास्ट लाइट के लिए ट्रांसफार्मर खरीद में 34 लाख, 47 हजार 992 व नगर में इंटरलॉकिंग लगवाने में 1 लाख 25 हजार 930 रुपये के हेरफेर की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

आरोपों की पुष्टि होने पर शासन की तरफ से अध्यक्ष से उनका पक्ष जाना गया। लेकिन अध्यक्ष की तरफ से कोई संतोष जनक साक्ष्य न दे सकने पर शासन की तरफ से 16 जून को जारी अपने पत्र में अध्यक्ष से एक बार फिर अपना स्पष्टीकरण 2 सप्ताह के अंदर देने को कहा गया है। इससे पूर्व भी मंडलायुक्त ने कान्हा गोशाला के नाम पर हुए लगभग 58 लाख के घोटाले की पुष्टि होने पर 2 जून को डीएम को पत्र भेज कर तत्कालीन अधिशासी अधिकारी, अवर अभियंता व अध्यक्ष सहित अन्य जिम्मेदारों के विरुद्ध उक्त धनराशि को सरकारी कोष में जमा कराने व संबंधित लोगों के विरुद्ध गैंगस्टर व आईपीसी की अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराने का आदेश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed