फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Government committed to uplift the people

जन उत्थान के लिए प्रतिबद्ध सरकार

Sun, 26 Sep 2021 10:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
Government committed to uplift the people
कलेक्ट्रेट स्थित तथागत सभागार में अआयोजित वाणिज्य उत्सव के दौरान संबोधित करते पदाधिकारी व मौजू? - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। भारत सरकार के वाणिज्य मंत्रालय एवं उद्योग विभाग की ओर से आजादी की 75वीं वर्षगांठ व आजादी का अमृत महोत्सव पर एक दिवसीय वाणिज्य उत्सव मनाया गया। कलेक्ट्रेट के तथागत हाल में आयोजित वाणिज्य उत्सव का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष महेश मिश्रा व जिला विकास अधिकारी ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन

इस दौरान जिला विकास अधिकारी विनय कुमार तिवारी ने कहा कि देश एवं प्रदेश सरकार जन उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार उद्यमी एवं निर्यातकों के लिए उत्पादन योजनाओं सहित अनेक प्रकार की निर्यात प्रोत्साहन योजनाएं चला रही हैै। इसका सीधा फायदा उद्यमियों को मिलने से निवेश को भी प्रोत्साहन मिल रहा है। निर्यात को बढ़ावा देने में उद्यमियों की भूमिका अहम है। सरकार द्वारा चलायी गयी ओडीओपी योजना उद्यमियों के लिए वरदान साबित हुई है। इससे देश एवं जिले के तमाम उद्यमियों को लाभ मिला है।
विज्ञापन

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व जिला महामंत्री रमन सिंह ने कहा कि देश व प्रदेश सरकार प्रत्येक बेरोजगार को रोजगार मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उद्योग एवं ग्रामोद्योग तथा अन्य विभागों द्वारा बेरोजगारों को रोजगार करने हेतु ऋण मुहैया कराया जा रहा है। ताकि वह अपना रोजगार करके आत्मनिर्भर बन अपने परिवार का बेहतर ढंग से जीविकोपार्जन कर सके। सहायक आयुक्त वाणिज्य कर केके यादव न कहा कि जिले में उद्योग की अपार संभावनाएं है। यहां पर छोटे छोटे उद्योग अपनाकर ही आगे बढ़ सकते है। इसके लिए संबंधित विभाग एवं उद्यमीगण लोगों को प्रेरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त उद्योग जेएन यादव ने कहा कि उद्यमियों, व्यापारियों द्वारा निर्यात को बढ़ावा देने से जिले में निर्यात बढ़ेगा और जिला विकास की ओर अग्रसर होगा। कार्यक्रम को सहायक निदेशक मत्स्य सुरेश कुमार, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष दीनानाथ गुप्ता ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला समन्वयक अजीत उपाध्याय ने किया। इस दौरान सूचना विभाग द्वारा विकास की लहर, हर गांव हर शहर काम दमदार योगी सरकार नामक फोल्डर का वितरण किया गया। इस मौके पर विभिन्न विभागों व उद्यमियों द्वारा प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें मत्स्य विभाग, एनआरएलएम, खादी ग्रामोद्योग, कौशल विकास, फायर ब्रिगेड, हिना महिला उत्थान समिति, ट्राइवल क्राफ्ट सहित अन्य स्टाल शामिल रहे। इस मौके पर सहायक आयुक्त उद्योग अरविंद कुमार भाष्कर, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी रोशन पुष्कर, सहायक प्रबंधक मनीष वर्मा, जिला सूचना अधिकारी शिवनाथ, कनिष्ठ सहायक गौतम कुमार, समीमा खातून, गुलशन जहां, अरविंद गुप्ता, घनश्याम रस्तोगी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed