{"_id":"5f36c3188ebc3e4ae20478c9","slug":"government-buildings-and-offices-are-decorated-with-electric-light-srawasti-news-lko535199114","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता दिवस आज तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता दिवस आज तैयारियां पूरी
विज्ञापन
श्रावस्ती। जश्न-ए-आजादी का राष्ट्रीय महापर्व स्वतंत्रता दिवस शनिवार को जिले में परंपरागत ढंग से मनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। कलेक्ट्रेट व पुलिस अधीक्षक कार्यालय सहित अन्य सरकारी व अर्ध सरकारी भवनों पर ध्वजारोहण के कार्यक्रमों की घोषणा की जा चुकी है। ध्वजारोहण के बाद विभिन्न विभागों द्वारा विभागीय योजनाओं से संबंधित झांकी निकाली जाएगी।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर होने वाले कार्यक्रमों का श्रीगणेश शनिवार को खेलकूद विभाग द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में क्रॉसकंट्री दौड़ के साथ किया जाएगा। इसके बाद कलेक्ट्रेट सहित अन्य कार्यालयों, सरकारी भवनों व विद्यालयों में सुबह नौ बजे ध्वजारोहण होगा। इसके लिए परिसर में रंगरोगन कराकर उसे सजाया जा चुका है। वहीं पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस विभाग की ओर से राष्ट्रध्वज को गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी भी दी जाएगी।
वन विभाग द्वारा पौधरोपण कार्यक्रम भी संचालित किया जाएगा। इस मौके पर सभी परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों सहित माध्यमिक, स्नातक व निजी विद्यालयों में भी ध्वजारोहण किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस पर जिले के सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर स्थापित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्तंभ सहित सरकारी भवनों व कार्यालयों को बिजली की झालरों से रोशन किया जाएगा जिसके लिए इन्हें सजाने का कार्य प्रारंभ करा दिया गया है।
विज्ञापन
वहीं स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सीमावर्ती क्षेत्र सुइया, जमुनहा, ककरदरी सहित सोहेलवा के जंगलों में नेपाल की ओर से आने वाले पारंपरिक रास्तों की गुरुवार को डीआईजी, एसपी व एएसपी सहित सीओ सिटी ने जांच की। एसपी ने सीमावर्ती गांवों में आने वालों के बारे में भी संबंधित थानाध्यक्षों को गहन जांच करने का निर्देश दिया है।
भिनगा व इकौना सहित श्रावस्ती के होटलों में रुकने वाले बाहरी व्यक्तियों के आईडी प्रूफ के साथ-साथ उनकी फेहरिश्त बनाई गई ताकि स्वतंत्रता दिवस में कोई खलल न डाल सके। वहीं एसएसबी जवान सीमा क्षेत्र के विभिन्न बीओपी क्षेत्रों के नेपाल आने-जाने वाले पारंपरिक व जंगली रास्तों की सघन तलाशी कर रहे हैं। इसके साथ ही नेपाल से निकलने वाली राप्ती नदी सहित पहाड़ी नालों पर जवानों को पैनी नजर रखने का निर्देश दिया गया है।