फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Gothwa and Alakshendra's students won

गोठवा और अलक्षेंद्र के छात्रों ने मारी बाजी

Sun, 28 Nov 2021 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Gothwa and Alakshendra's students won
श्रावस्ती के भिनगा स्थित स्पोर्टस स्टेडियम में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता टीम को प्र? - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। सांसद खेल स्पर्धा के तहत हरिहरपुररानी विकास खंड के मेधावियों का चयन जिले के लिए हो गया है। कबड्डी में गोठवा व वालीबॉल में अलक्षेंद्र कांत सिंह इंटर कालेज ने अपना दबदबा कायम रखा। गांव से खेल प्रतिभाओं को बाहर निकाल कर जिले तक लाने के लिए सांसद खेल स्पर्धा का आयोजन जिले में चल रहा है। इसके लिए पहले गांव, फिर ब्लाक लेवल पर प्रतिभाओं का चयन होना था। रविवार को हरिहरपुररानी विकास खंड के खिलाड़ियों का चयन हुआ है।
विज्ञापन

चयनित खिलाड़ी अब आगे जिले स्तर पर अपना दमखम दिखाएंगे। कबड्डी बालिका वर्ग में गोठवा प्रथम, अलक्षेंद्र इंटर कालेज द्वितीय, वालीबॉल में अलक्षेेंद्र इंटर कालेज प्रथम व स्टेडियम द्वितीय, 200 मीटर दौड़ बड़लता प्रथम, शालिनी राना द्वितीय, सानिया तृतीय, 400 मीटर दौड़ में सुषमा राना प्रथम, महक द्वितीय व खुशी तृतीय, 100 मीटर दौड़ में वंदना राना प्रथम, बड़लता द्वितीय, सुषमा राना तृतीय, 100 व 200 मीटर बालक वर्ग में आशीष कुमार प्रथम, गौतम द्वितीय, मोहम्मद आलम तृतीय, 400 मीटर में धर्मेंद्र कुमार प्रथम, मुकेश कुमार द्वितीय, राजकुमार तिवारी तृतीय स्थान पर रहे। 800 मीटर में धर्मेंद्र कुमार प्रथम, सुरेंश कुमार द्वितीय, मुकेश तृतीय व कबड्डी बालक वर्ग में अलक्षेंद्र कांत सिंह इंटर कालेज प्रथम व राजापुर रानी द्वितीय स्थान पर रहा।
विज्ञापन

चयनित खिलाड़ियों को पूर्व सांसद और जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा ने प्रमाण पत्र के साथ उपहार देकर सम्मानित किया है। उन्होंने बताया कि अभी ब्लाक स्तर पर खिलाड़ियों का चयन हुआ है। जब सभी ब्लाकों में चयन प्रक्रिया पूरी होगी। उसके बाद जिले स्तर पर इन्हीं खेलों का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed