फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Giving people roses appeals for compliance with traffic rules

लोगों को गुलाब देकर की यातायात नियमों के अनुपालन की अपील

Tue, 14 Jan 2020 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Giving people roses appeals for compliance with traffic rules
भिनगा में लोगों को गुलाब देते पुलिस अधिकारी। - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। जिला व यातायात पुलिस परिवहन विभाग के साथ मिल कर सड़क सुरक्षा सप्ताह मना रही है। इसी के क्रम में मंगलवार को पुलिस ने वाहन चालकों को फूल देकर यातायात नियमों के अनुपालन की अपील की। अधिकारियों ने लोगों से कहा कि जीवन आपका है, जरा सी लापरवाही जान पर भारी पड़ जाती है, इसलिए लापरवाही न बरतें, यातायात नियमों का पालन करें।
विज्ञापन

भिनगा में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन क्यू डब्लू खान ने यातायात नियमों के उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को गुलाब का फूल भेंट किया। इसके साथ ही उनको सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जागरूक रहने तथा उसका अनुपालन करने की अपील की। इस दौरान विभागीय कर्मचारियों ने पंपलेट व बुकलेट का वितरण किया। वहीं लोगों से कहा कि जीवन आपका है। आपकी जरा सी लापरवाही जान पर भारी पड़ सकती है। इसलिए हेलमेट व सीट बेल्ट लगाकर कर वाहन निर्धारित गति से चलाएं।
विज्ञापन

यात्री कर अधिकारी रणवीर सिंह चौहान ने कहा कि इस समय सुबह शाम घना कोहरा पड़ रहा है। इसलिए वाहन को धीमी गति से चलाएं। इसके साथ ही वाहनों के आगे व पीछे रिफ्लेक्टर तथा फाग लाइट जरूर लगाएं। जीवन अनमोल है, इसलिए सुरक्षित चले। इस दौरान यातायात प्रभारी पवन कनौजिया, प्रधान सहायक ओम प्रकाश मिश्रा, लेखाकार सुरेंद्र कुमार व वरिष्ठ सहायक टीएन भट्ट सहित अन्य पुलिस अधिकारियों व कर्मियों ने लोगों को गुलाब देकर उनसे यातायात नियमों का पालन करने की अपील किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed