{"_id":"692b3fc1765cc0ae810b7d74","slug":"girls-students-should-stay-away-from-unknown-friends-and-unknown-links-shravasti-news-c-104-1-slko1011-116106-2025-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: अपरिचित दोस्त व अनजान लिंक से दूर रहें छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: अपरिचित दोस्त व अनजान लिंक से दूर रहें छात्राएं
Sun, 30 Nov 2025 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sun, 30 Nov 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
पं. ब्रह्मदत्त उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में लगी पुलिस की पाठशाला में मौजूद छात्राएं। -संवाद
श्रावस्ती। अपराधी लगातार वारदात के तरीके बदल रहे हैं, वर्तमान में साइबर अपराधों में तेजी से वृद्धि हुई है। ऐसे में आप सभी को जागरूक रहते हुए इंटरनेट मीडिया का प्रयोग करना है। सबसे ज्यादा सावधानी सोशल मीडिया के प्रयोग में बरतनी है।
ये बातें सिरसिया के चैलाही स्थित पंडित ब्रह्मदत्त उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला में छात्राओं को संबोधित करते हुए एएसपी मुकेश चंद्र उत्तम ने कहीं।
उन्होंने आगे कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक, इंस्टाग्राम, वॉट्सअप आदि चलाते समय निजी तस्वीरें व जानकारी साझा करने से बचना चाहिए। लुभावने वादों, अनजान दोस्त व अनजान लिंक से कोसों दूर रहें। अपना पूरा ध्यान पढ़ाई और कॅरिअर पर लगाना चाहिए।
विज्ञापन
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले के हर थाने में मिशन शक्ति केंद्र बनाया गया है। वहां महिला उपनिरीक्षक व सिपाही की तैनाती की गई है, ताकि महिलाएं व बालिकाएं बेझिझक अपनी समस्याएं बता सकें। आपके आसपास अगर किसी महिला या बेटी के साथ घरेलू हिंसा, छेड़छाड़ व लैंगिक हिंसा आदि हो रही तो भी आप पुलिस को सूचना दे सकती हैं। आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी और संबंधित महिला की मदद की जाएगी।
कार्यक्रम में मौजूद यातायात प्रभारी मोहम्मद शमीम ने छात्राओं को यातायात नियमों, सिरसिया थाने के उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार वर्मा ने छात्राओं को हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। इस दौरान प्रधानाचार्य विजय कुमार पाठक व कुलदीप मिश्रा आदि मौजूद रहे।
छात्राओं ने सवालों की लगाई झड़ी
पुलिस की पाठशाला में अपने समक्ष एएसपी को पाकर छात्राओं ने अपनी जिज्ञासाएं शांत की। सोनम वर्मा व लक्ष्मी देवी ने रास्ते में किसी के परेशान करने पर मदद संबंधी सवाल किया। इस पर एएसपी ने बताया कि आपातकालीन नंबर 112 व 1090 पर किसी भी समय फोन कर मदद ली जा सकती है। 1090 पर आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी और आपकी मदद भी हो जाएगी। पूजा वर्मा, रुचि मिश्रा व दीपा ने एएसपी से साइबर अपराध का शिकार होने पर मदद संबंधी सवाल किया। इस पर उन्होंने बताया कि तत्काल 1930 पर फोन कर शिकायत दर्ज करवाएं। साथ ही थाने के साइबर सेल से भी मदद ले सकती हैं।