{"_id":"648765f190cd60eb9a03f0c4","slug":"girls-birth-anniversary-program-celebrated-in-chc-bhinga-srawasti-news-c-104-1-slko1050-59-2023-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: सीएचसी भिनगा में मना कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: सीएचसी भिनगा में मना कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम
Tue, 13 Jun 2023 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Tue, 13 Jun 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। सीएचसी भिनगा में सोमवार को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी की उपस्थिति में माताओं ने केट काटकर कन्याओं का जन्मोत्सव मनाया।
इस दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी सुबोध कुमार सिंह ने कहा कि बेटी का पराया धन मानने की मानसिकता को बदलने के मकसद से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान चलाया जा रहा है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ. मोहम्मद ताहिर ने मौजूद अभिभावकों से अपने बच्चों में भेद न करते हुए बालिका व बालक को समान अवसर देने को कहा। इस मौके पर चिकित्साधिकारी डाॅ. अश्वनी लाल मिश्रा, अनीता, आशमा, माहेनूर, संजू यादव, केवल पति, राजिया बेगम सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। (संवाद)
आज से वितरित होगा खाद्यान्न
श्रावस्ती। जिले के अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारकों को आज से जून का खाद्यान्न वितरित किया जाएगा। 22 जून तक होने वाले नि:शुल्क खाद्यान्न वितरण के दौरान अंत्योदय कार्डधारकों को अप्रैल, मई व जून का प्रति कार्ड तीन किलोग्राम चीनी 18 रुपए प्रति किलोग्राम की दर से दिया जाएगा। साथ 14 किलोग्राम गेहूं व 21 किलोग्राम चावल दिया जाएगा। वहीं पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को प्रति यूनिट दो किलोग्राम गेहूं व तीन किलोग्राम चावल का नि:शुल्क वितरण किया जाएगा। उचित दर विक्रेता सुबह 06 बजे से रात 09 बजे तक इसका वितरण करेंगे। यह जानकारी जिलापूर्ति अधिकारी ने दी है। (संवाद)