फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   A girl kidnapped, raped and killed.

Shravasti News: घर से अगवा कर बालिका से दुष्कर्म, हत्या कर शव झाड़ी में छिपाया

Mon, 05 Jun 2023 01:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Mon, 05 Jun 2023 01:30 PM IST
सार

श्रावस्ती के गिलौला थाना क्षेत्र में हुई एक वारदात से सनसनी फैल गई। बालिका की दुष्कर्म व हत्या के बाद उसका शव झाड़ी में छिपा दिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि अगर पुलिस समय पर एक्शन लेती तो बालिका की जान बच सकती थी।

विज्ञापन
A girl kidnapped, raped and killed.
गिलौला क्षेत्र में शव मिलने के बाद जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

गिलौला थाना क्षेत्र निवासी एक बालिका को शनिवार घर से अगवाकर पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया। घटना को छिपाने के लिए आरोपी ने बालिका की हत्या कर दी। शव को बोरी में भर कर मिर्चिहा गांव के निकट नहर किनारे झाड़ी में छिपा दिया। बालिका के पिता की तहरीर पर गिलौला पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


गिलौला क्षेत्र के एक गांव निवासी 11 साल की बालिका शनिवार को घर पर थी। इसी बीच पहुंचे गांव निवासी शील कुमार ने उसका अपहरण कर लिया। उसे सुनसान स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म किया। घटना को छिपाने के लिए आरोपी ने बालिका की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को बोरे में रखकर बहराइच के थाना पयागपुर अंतर्गत मिर्चिहा गांव के पास झाड़ी में छिपा दिया। काफी देर तक बालिका के घर न लौटने पर पीड़ित पिता ने गिलौला थाने में आरोपी शील कुमार व उसके परिवार वालों के खिलाफ अपहरण का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को परेवपुर के निकट बौद्ध परिपथ से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - शिविर के जरिए मिशन 2024 फतह की तैयारी, धार्मिक स्थलों के जरिए नर्म हिंदुत्व का देंगे संदेश
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पूजा स्थल कानून खत्म होने से फैलेगी अराजकता, मुस्लिम बोर्ड ने कहा- सरकार सख्ती से लागू करे इसे


कड़ाई से पूछताछ के दौरान आरोपी ने जुर्म स्वीकार कर लिया। एसपी प्राची सिंह, एएसपी प्रवीण कुमार यादव व सीओ इकौना संतोष कुमार ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया।

तत्काल संज्ञान लेती पुलिस तो बच सकती थी जान
रामपुर पैड़ा निवासी बालिका को शनिवार दोपहर करीब एक बजे अगवा किया गया था। इसकी सूचना दोपहर में ही किशोरी के पिता ने गिलौला पुलिस को देते हुए आरोपी शील कुमार पर अपहरण का आरोप लगाया था। इसके बावजूद देर शाम तक पुलिस ने न तो कार्रवाई की और न ही मौके पर पहुंची। रविवार सुबह बालिका के न मिलने पर पीड़ित पिता ने पुलिस की चौखट पर दस्तक दी। जब पुलिस हरकत में आई तब तक बहुत देर हो चुकी थी। इसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है।

पश्चिम बंगाल से मां के साथ आया था आरोपी
रामपुर पैडा के ग्रामीणों की मानें तो रामफेरन की पत्नी की मौत कई वर्ष पूर्व हो गई थी। इसके बाद वर्ष 2005 में राम फेरन पश्चिम बंगाल के डाकिया से एक महिला को लेकर आया था और उससे शादी की थी। उस महिला के साथ उसका पांच वर्षीय पुत्र आरोपी शील भी आया था जिसकी उम्र अब 23 वर्ष है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed