{"_id":"644c008b92856cef820aed47","slug":"general-secretary-of-red-cross-did-one-day-tour-of-the-district-srawasti-news-c-13-1-206328-2023-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: रेडक्राॅस की महासचिव ने किया जिले का एक दिवसीय दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: रेडक्राॅस की महासचिव ने किया जिले का एक दिवसीय दौरा
Fri, 28 Apr 2023 10:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Fri, 28 Apr 2023 10:51 PM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। रेडक्राॅस सोसायटी की महासचिव ने शुक्रवार को जिले का एक दिवसीय दौरा किया। इस मौके पर आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित रेडक्रॉस भवन श्रावस्ती का लोकार्पण किया। साथ ही संयुक्त जिला चिकित्सालय में रेडक्रॉस द्वारा संचालित जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण कर दिव्यांगों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। इस मौके पर संस्था की अध्यक्ष व डीएम सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी की प्रदेश महासचिव डॉ हिमा बिंदु नायक ने डीएम व रेडक्राॅस श्रावस्ती अध्यक्ष नेहा प्रकाश के साथ संयुक्त जिला चिकित्सालय में चल रहे जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने हसीबुन निशा व अंजुम निवासी बीरपुर खैरहनिया को यूनिक आईडी, दोनों कानों से बधिर रवि व सत्येंद्र को हियरिंग ऐड दिया। इसी के साथ जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के प्रयास से स्वरोजगार कर रहे निरंजन प्रसाद निवासी बनकटवा खुर्द के उत्पाद को देख कर सराहा। वे अपनी ट्राई साइकिल पर लाद कर गांव-गांव सब्जी मसाला बेचते है।
वहीं, डीडीआरसी कार्यालय में उन्होंने रेडक्रॉस के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। महासचिव डॉ हिमा बिंदु ने कहा कि इस वर्ष श्रावस्ती शाखा द्वारा कई अभूतपूर्व कार्य किये गये हैं। जिनमें से रेडक्रॉस भवन की स्थापना, जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र का संचालन बहुत ही सराहनीय है। जबकि डीएम नेहा प्रकाश ने कहा कि मात्र नौ माह में नवगठित जिला शाखा ने सदस्यता, आपदा राहत, प्रशिक्षण व स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन में अभूतपूर्व कार्य किये हैं। जिला शाखा ने इस वर्ष कई रिकॉर्ड बनाए हैं। यहां की सदस्यता पूरे प्रदेश में दूसरे नंबर पर है । इस मौके पर संस्था के उपाध्यक्ष अनुभव सिंह, सीएमओ डॉ शारदा प्रसाद तिवारी, सचिव डॉ संत प्रकाश , कोषाध्यक्ष रवि मिश्र समेत संस्था के पदाधिकारी मौजूद रहे।
रेडक्रॉस भवन का हुआ लोकार्पण
महासचिव डाॅ. हिमा बिंदु नायक व डीएम नेहा प्रकाश ने रेडक्राॅस भवन का लोकार्पण किया। डीएम ने कहा कि यह कार्यालय आधुनिक सुविधाओं से लैस है। यहां नियमित चिकित्सा कैंप, ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया जाएगा। भविष्य में यहां से अन्य कई सुविधाएं भी आम लोगों को मिल पाएंगी।
विज्ञापन
जल्द मिलेगा ब्लड बैंक व जांच वैन
जिला भ्रमण के दौरान जिले में हो रहे कार्यो को देखते हुए महासचिव ने जिला शाखा को एक ब्लड बैंक के साथ एक जांच वैन देने को कहा। इस वैन में ब्लड जांच से संबंधित सभी उपकरण पहले से ही उपलब्ध होंगे वैन का उपयोग ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में सुविधा मिलेगी। इसके साथ अतिरिक्त आपदा राहत सामग्री जिला शाखा को देने को कहा है।