{"_id":"5e8df74b8ebc3e768b498f86","slug":"gas-booking-will-be-done-only-after-fifteen-days-of-delivery-srawasti-news-lko516957278","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिलेवरी के पंद्रह दिन बाद ही होगा गैस बुकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिलेवरी के पंद्रह दिन बाद ही होगा गैस बुकिंग
विज्ञापन
श्रावस्ती। संपूर्ण लॉकडाउन के दौरान गरीबों को मुश्किलों से बचाने के लिए सरकार द्वारा उन्हें तीन गैस सिलेंडर निशुल्क मुहैया कराये जा रहे हैं जिसका पैसा तीन किश्तों में पहली अप्रैल से 30 जून तक मुहैया कराया जा रहा है। उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर लेने वाले लोग डिलेवरी के पंद्रह दिन बाद ही दूसरा सिलेंडर बुक करा सकते हैं।
यह जानकारी देते हुए इंडियन आयल कार्पोरेशन के गोंडा जोन के विक्रय अधिकारी मो. वसीम राजा ने बताया कि पूरे देश में इस समय लॉकडाउन है। ऐसे में पैसे न होने पर भी उपभोक्ताओं के घरों में रसोई गैस सिलेंडर पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत उज्ज्वला योजना के उपभोक्ताओं के खाते में निर्धारित धनराशि सरकार द्वारा भेजी जा चुकी है। इसकी सूचना हमें लगातार आपके बैंक द्वारा प्राप्त हो रही है।
उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा यह धनराशि इसीलिए भेजी गई है ताकि आप उज्ज्वला योजना के तहत अपने रसोई गैस का सिलेंडर ले सकें। यदि आप अप्रैल महीने के एडवांस की धनराशि का प्रयोग करके अपना पहला सिलेंडर ले लेते हैं तो ही आपके खाते में मई महीने का एडवांस भेजा जा सकेगा जिससे आप इसके अगले महीने का भी सिलेंडर ले सकें। यही क्रम जून तक चलेगा। जून महीने में आपके खाते में आई धनराशि से आप तीसरा सिलेंडर भी ले सकेंगे।
विज्ञापन
बताया कि यह योजना पहली अप्रैल से 30 जून तक चलेगी। इसके तहत तीन सिलेंडर ही प्राप्त किए जा सकते हैं। इस योजना का लाभ लेने के लिए सिलेंडर प्राप्त होने के दिन से 15 दिन बाद ही बुकिंग की जा सकेगी। एक माह में एक ही सिलिंडर उपलब्ध होगा। उपभोक्ता बैंक में धनराशि आने के बाद तुरंत सिलिंडर बुक करें। बैंक में सिलिंडर खरीदने के लिए आई धनराशि एवं खाली सिलिंडर अपने घर पर तैयार रखें। वितरक द्वारा आपको सिलिंडर आपके घर पर पहुंचाया जाएगा।