फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Garbage scattered in the United District Hospital

Shravasti News: संयुक्त जिला चिकित्सालय में बिखरा कूड़ा

Sun, 26 Feb 2023 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sun, 26 Feb 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Garbage scattered in the United District Hospital
श्रावस्ती। संयुक्त जिला चिकित्सालय, भिनगा परिसर में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। कर्मचारी आवास सहित अन्य स्थानों पर लगे कूड़े के ढेर व मेडिकल कचरा न उठाए जाने से लोगों को परेशानी हो रही है। वहीं, चढ़ते पारे के साथ अब स्थानीय निवासियों सहित मरीजों व तीमारदारों को संक्रामक रोग फैलने का खतरा भी सताने लगा है। संयुक्त जिला चिकित्सालय में सफाई व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखने के लिए तैनात सफाई कर्मी बेपरवाह हैं। यही हाल यहां एकत्र होने वाले मेडिकल कचरा के निस्तारण के लिए चयनित संस्था का भी है। जो अपने दायित्वों का निर्वहन सही ढंग से नहीं कर रही है। अस्पताल में बनी पानी टंकी जाने वाले मार्ग, आवासीय परिसर व टीवी अस्पताल के बगल परिसर की खाली भूमि सहित कर्मचारी आवास जाने वाले मार्ग पर ही परिसर का कूड़ा व मेडिकल कचरा फेंका जा रहा है। जिसका निस्तारण न कर उसे परिसर में ही जलाया जा रहा है। जबकि इसी परिसर में लेबर रूम, एसएनसीयू व ऑक्सीजन प्लांट भी स्थित है। जरा सी तेज हवा चलने पर जहां यह कचरा परिसर में इधर उधर फैल रहा है। वहीं दिन में निकलने वाली चटक धूप के कारण अब इससे दुर्गंध भी उठने लगी है। जिससे लोगों में संक्रामक रोग का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। इसके बावजूद न तो इसका निस्तारण कराया जा रहा है। और न ही इसे परिसर के बाहर ही फेंका जा रहा है। इस बारे में सीएमएस डा. जेता सिंह का कहना है कि नगर पालिका प्रशासन से कूड़ा उठाने को कहा गया है। जल्द ही समस्या का निस्तारण कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed