{"_id":"5d6d4d6c8ebc3e93b774db3f","slug":"ganesh-pooja-start-srawasti-news-lko479493779","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजानन महराज पधारे भिनगा, महोत्सव शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजानन महराज पधारे भिनगा, महोत्सव शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। भिनगा की केंद्रीय व बाल गणेश पूजा कमेटी द्वारा सोमवार से नगर में नौ दिवसीय गणेश पूजन महोत्सव का शुभारंभ किया गया। इस दौरान भिनगा नगर में दोनों स्थानों के साथ ही इकौना नगर में समाजसेवियों द्वारा गणेश प्रतिमा की नेत्र पट्टिका खोलकर पूजा-अर्चना की गई। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
भिनगा के पुरानी बाजार स्थित व्यास भवन में गणेश पूजन महोत्सव समिति की ओर से तथा शंकरी सिंह चौराहा पर बाल गणेश पूजन महोत्सव समिति की ओर से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सोमवार देर शाम गणेश प्रतिमा की स्थापना की गई। दोनों समितियों के पदाधिकारियों ने स्थापित प्रतिमाओं की नेत्र पट्टिका खोलकर विधिविधान से पूजन किया।
इस दौरान दोनों स्थानों पर अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ किया गया। इसी के साथ गणेश पूजन महोत्सव भी प्रारंभ हो गया है। महोत्सव के दौरान सुरक्षा में कहीं कोई चूक न हो इसके लिए प्रभारी निरीक्षक दद्दन सिंह ने गणेश प्रतिमा के नगर आगमन से पूर्व खैरी मोड़ पर ही पुलिस बल के साथ अगुवाई की।
विज्ञापन
इस दौरान जहां गौरी सुत गजानन महराज के नगर आगमन की प्रतीक्षा में खड़े नगरवासियों ने जगह-जगह गणपति महराज का भव्य स्वागत किया। वहीं गणपति बप्पा मोरया के गगनभेदी जयकारों से समूचा नगर गुंजायमान हो गया।