फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Free ration given to the characters at 454 shops

454 दुकानों पर पात्रों को दिया मुफ्त राशन

Thu, 05 Aug 2021 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Free ration given to the characters at 454 shops
बलनपुर बसंतपुर में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का किट वितरित करते जिला पंचायत अध्यक्ष व - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। प्रशासन की ओर से गुरुवार को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत अन्न महोत्सव मनाया गया। इस दौरान जिले के 454 कोटे की दुकानों पर पात्रों को निशुल्क खाद्यान्न वितरित किया गया। इस दौरान मौजूद जनप्रतिनिधियों द्वारा पात्रों को खाद्यान्न किट प्रदान की गई।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत जिले के सभी 454 कोटे की दुकानों पर खाद्यान्न वितरण किया गया। इसके तहत पात्र गृहस्थी एवं अंत्योदय राशन कार्डधारकों को प्रति यूनिट 5 किलोग्राम खाद्यान वितरित किया गया। इस दौरान कोटेदार की दुकानों पर पहुंचे भाजपा पदाधिकारियों द्वारा आपूर्ति विभाग की ओर से उपलब्ध कराए गए अन्न किट का वितरण किया गया। जिलाध्यक्ष संजय कैराती पटेल द्वारा हरिहरपुर क्षेत्र के खैरी कला में पात्र लाभार्थियों को खाद्यान वितरण किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीब, किसान, महिला, नौजवान सभी को एक नजर से देखा जाता है। पूर्ववर्ती सरकारें जाति व समुदाय को देखकर अपनी योजनाओं का निर्माण करती थीं। मोदी के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के आधार पर बिना किसी भेदभाव के लिए संपूर्ण समाज के लिए कार्य हो रहा है। भाजपा सरकार की विकास परक योजनाओं को अंत्योदय के मंत्र पर समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाया जाता है। वह चाहे किसी भी धर्म, जाति, समुदाय या वर्ग का हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक श्रावस्ती रामफेरन पांडे ने गिलौला के ग्राम कमलाभारी में पात्र लाभार्थियों को खाद्यान वितरित किया। यहीं से जिले में कार्यक्रमों का शुभारंभ किया गया। यहां डीएम टीके शिबु, सीडीओ ईशान प्रताप सिंह, एसपी अरविंद कुमार मौर्य सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान विधायक ने पार्टी की योजनाओं का गुणगान किया। जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा ने सिरसिया के बलनपुर बसंतपुर में पात्र लाभार्थियों को खाद्यान वितरित किया। इस मौके पर उन्होंने उपस्थित लाभार्थियों व जनता को कहा कि प्रधानमंत्री मोदी सदैव गरीब, पिछड़े व जरूरतमंदों के लिए चिंतनशील रहती है।

कोई भी व्यक्ति भूखा ना रहे की दिशा में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना एक मील का पत्थर साबित होगी। इकौना ब्लॉक प्रमुख मिथिलेश पांडे ने इकौना देहात व शिवजोत में पात्र लाभार्थियों को खाद्यान वितरित किया। पूर्व जिलाध्यक्ष शंकर दयाल पांडे ने इकौना के सौरूपुर में खाद्यान वितरित किया। जिले भर ने आयोजित हुए इस कार्यक्रम के दौरान पार्टी पदाधिकारियों द्वारा खाद्यान्न वितरण किया गया। इस दौरान कोटे की दुकानों पर टेलीविजन के माध्यम से प्रधानमंत्री का भाषण भी सुनाया गया। खाद्यान्न वितरण में पारदर्शिता के 108 नोडल अधिकारियों को लगाया गया था। इसके साथ ही संबंधित क्षेत्र के एसडीएम, तहसीलदार, बीडीओ, शिक्षक, आंगनबाड़ी, पूर्ति निरीक्षक आदि भी अपने तैनाती स्थानों पर मौजूद रहकर खाद्यान्न वितरण में सहयोग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed