फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Four people have been booked for gang rape

Shravasti News: चार पर सामूहिक दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज

Sun, 29 Mar 2026 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sun, 29 Mar 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Four people have been booked for gang rape
तुलसीपुर। सोनवा क्षेत्र निवासी महिला ने गांव निवासी चार लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए कोर्ट में वाद दायर किया था। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


महिला ने प्राथमिकी के जरिये बताया है कि 19 जनवरी की रात उनके पति व ससुर कहीं बाहर गए थे, वह घर पर अकेली थीं। उसी दौरान गांव निवासी चार लोग जबरन उनके घर में घुस आए। चारों ने घर का दरवाजा अंदर से बंद कर उनके साथ बाद बारी-बारी से दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपियों ने उनकी पिटाई की और मंगलसूत्र छीन लिया।
विज्ञापन


परिजनों के आने की आहट पर आरोपी उनको जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। महिला ने तत्काल इसकी सूचना डायल 112 पुलिस को दी। परिजनों ने सोनवा थाने में भी शिकायती पत्र दिया, लेकिन उन्हें कार्रवाई का आश्वासन देकर लौटा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनवा पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की, जिसके बाद उन्होंने कोर्ट की शरण ली। थाना प्रभारी बिशुनदेव पांडेय ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर अनुज कुमार, कुरकुट, जगराम व नेवल किशोर वर्मा के खिलाफ, मारपीट, लूट व एससी-एसटी आदि धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed