फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Four people arrested with 12 stolen bikes

चोरी की 12 बाइक संग चार लोग गिरफ्तार

Thu, 22 Oct 2020 10:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Four people arrested with 12 stolen bikes
श्रावस्ती। भिनगा कोतवाली पुलिस ने स्वाट टीम के साथ मिल कर अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा किया। इस दौरान पुलिस ने चोरी की 12 मोटर साइकिल के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया। जिनके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई कर गुरुवार को उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। जहां से बाद में आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

जिले में वाहन चोरी के मामलों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य ने अपराधों की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए दिशा निर्देश दिए थे। इसके साथ ही अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दूबे व क्षेत्राधिकारी नगर हौसला प्रसाद के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक भिनगा देवेंद्र पांडेय व क्राइम ब्रान्च की संयुक्त टीम को लगाया था।
विज्ञापन

वाहन चोरी की वारदातों का खुलासा करने के लिए पुलिस मुखबिरों का सहारा ले रही थी। बुधवार को प्रभारी निरीक्षक भिनगा क्षेत्र भ्रमण पर निकले थे। इस दौरान उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि भिनगी चौराहे पर कुछ लोग खड़े हैं। जिनकी ओर से मोटर साइकिल चोरी के संबंध में चर्चा की जा रही है। सूचना के बाद वह स्वाट टीम के प्रभारी एसआई अर्जुन पटेल सहित टीम के साथ भिनगी चौराहे पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां दो मोटर साइकिल पर बैठे चार लोग अपनी बाइक नेपाल में बेचने की बात करते मिले। जिनसे पुलिस ने मोटर साइकिल से संबंधित कागजात मांगे। इस दौरान पता चला कि उनके पास कोई कागजात नहीं है। इस पर पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मनपुर गोड़पुरवा के मजरा पांडेपुरवा निवासी राजू उर्फ बब्बन पांडे, अंधरपुरवा के मजरा कोटवा निवासी बंशीलाल वर्मा, लक्ष्मनपुर गोड़परवा के मजरा धोबहा धर्मपुर निवासी अर्जुन सिंह व भोजपुर निवासी ओम प्रकाश उर्फ नेब्बूलाल के रूप में हुई।

कड़ाई से पूछताछ के दौरान उनके पास से अलग-अलग स्थानों चोरी की गई 12 मोटरसाइकिल बरामद हुईं। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध कोतवाली पुलिस ने संबंधित धाराओं में कार्रवाई कर गुरुवार को उन्हें न्यायालय में पेश किया। जहां से बाद में चारों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है। इस कार्य के लिए डीआईजी गोंडा ने टीम को 10 हजार व एसपी ने 10 हजार रुपये के नगद पुरस्कार से सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed