फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Four patients recover from corona, 14 active cases

कोरोना से स्वस्थ हुए चार मरीज, 14 एक्टिव केस

Fri, 29 Jan 2021 10:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
Four patients recover from corona, 14 active cases
श्रावस्ती। जिले में कोरोना संक्रमण का प्रकोप धीरे-धीरे अब थम रहा है। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में किसी में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई। जबकि चार व्यक्ति कोरोना से स्वस्थ हुए। जिन्हें एहतियात बरतने का निर्देश देते हुए घर भेजा गया है। जिले में मौजूदा समय 14 एक्टिव मामले हैं।
विज्ञापन

वैश्विक महामारी कोरोना का प्रकोप जिले में धीरे-धीरे थम रहा है। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में किसी भी व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई। वहीं गिलौला के पड़वलिया निवासी एक, गिलौला बाजार निवासी दो व इकोना के बेचू बाबा निवासी एक व्यक्ति कोरोना संक्रमण से स्वस्थ भी हुआ। जिन्हें एहतियात बरतने का निर्देश देते हुए घर भेजा गया है। जिले में अब तक 223132 लोगों की कोरोना संक्रमण की जांच की जा चुकी है। इनमें से 219388 लोगों की जांच रिपोर्ट जिले को प्राप्त हो चुकी है।
विज्ञापन

इनमें से 1357 लोग अब तक संक्रमित मिल चुके हैं। जिले में 18 लोगों की कोरोना संक्रमण के चलते मौत भी हुई है। जिले में मौजूदा समय कुल 14 एक्टिव केस हैं और कुल कंटेनमेंट जोन की संख्या 205 हो गई है। इनमें से सात कंटेनमेंट जोन अब भी सक्रिय हैं। जिनमें भिनगा में पांच व जमुनहा में दो कंटेनमेंट जोन सक्रिय हैं। इस बारे में सीएमओ डॉ. एपी भार्गव बताते हैं कि कोरोना से सावधानी बरत कर ही बचा जा सकता है। ऐसे में लोगों को चाहिए कि कोरोना प्रोटोकाल का अनुपालन करते हुए बिना मास्क घर से बाहर न निकलें। एक-दूसरे से दो गज की दूरी बनाए रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed