{"_id":"688e66680ba5060ad002f4db","slug":"four-injured-in-road-accidents-shravasti-news-c-104-1-srv1004-113135-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: मार्ग दुर्घटनाओं में चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: मार्ग दुर्घटनाओं में चार घायल
Sun, 03 Aug 2025 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sun, 03 Aug 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। बहराइच जिले के नवाबगंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम निमनिहारा निवासी सुरेश (40) शनिवार को बाइक से भिनगा आ रहा था। बाइक पर ग्राम भड़पुरवा निवासी विक्रम (40) व मंशूर गांव निवासी बाज (25) भी सवार थे। तिलकपुर मल्हीपुर मार्ग पर मधवापुर घाट के निकट किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में भर्ती कराया गया।
वहीं, इकौना के ग्राम सीताद्वार निवासी साबिर अली (18) बाइक से सिरसिया जा रहा था। भिनगा-चिल्हरिया मार्ग पर ग्राम सोनबरसा के निकट मार्ग पर सियार आ जाने से चह मार्ग पर गिरकर घायल हो गया। घायल को संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा से मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर किया गया है।