{"_id":"5f26eb778ebc3e96b50f05af","slug":"four-found-infected-including-soldiers-and-je-srawasti-news-lko5334958188","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही व जेई सहित चार मिले संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही व जेई सहित चार मिले संक्रमित
विज्ञापन
श्रावस्ती। सोनवा में मारपीट के आरोपी, पुलिस लाइन में तैनात एक पुलिस कर्मी के साथ ही इकौना ब्लॉक में तैनात जेई सहित एक अन्य व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए। जिन्हें एल वन हास्पिटल ले जाया गया है। वहीं पूरे क्षेत्र को सैनिटाइज किया जा रहा है। संक्रमित व्यक्ति के नजदीकी संपर्क में आए लोगों का स्वास्थ्य टीम नमूने ले रही है।
इकौना कस्बे के हॉटस्पॉट एरिया मोहल्ला आजाद नगर निवासी बैंकमित्र के संपर्क में आने से उसके पड़ोसियों की जांच की गई थी। जिसमें मोहल्ले में रह रहे इकौना ब्लॉक में तैनात अवर अभियंता भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जिन्हें एल वन हॉस्पिटल भंगहा भेजा गया। इसके साथ ही इकौना क्षेत्र के ग्राम तेंदुवा पंडित अमारे भरिया निवासी वृद्ध की इलाज के दौरान हुई मौत के बाद उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया।
इस पर प्रशासन ने आनन फानन में अंतिम संस्कार के लिए अयोध्या ले जा रहे शव को वापस करा कर कोविड 19 के नियमों के तहत अंतिम संस्कार कराया। वहीं सोनवा पुलिस ने शुक्रवार को मारपीट के आरोप में थाना क्षेत्र के ग्राम कल्यानचक के एक युवक को गिरफ्तार किया था। जिसे न्यायालय में ले जाने से पूर्व सोना पुलिस ने संयुक्त जिला अस्पताल भिनगा में उसकी जांच कराई थी। इसमें युवक कोरोना संक्रमित मिला।
विज्ञापन
जिसे लेवल वन हास्पिटल भंगहा ले जाया गया है। इसके बाद शनिवार को सोनवा थाना परिसर में सैनिटाइजेशन कराया गया। वहीं कल्याणचक गांव को हॉटस्पॉट घोषित कर उसे सीज कर दिया गया है। वहीं रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात एक पुलिस कर्मी में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। आरक्षी सोनवा थाने में तैनात है। जो चौदह दिन के लिए सुरक्षा ड्यूटी के लिए पुलिस लाइंस आया था। उसे भी एल वन हास्पिटल भंगहा ले जाया गया है। वहीं पुलिस लाइंस परिसर में सैनिटाइजेशन कराया गया है।