फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Four caught with illegal liquor

अवैध शराब के साथ चार को दबोचा

Tue, 22 Dec 2020 09:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 09:59 PM IST
विज्ञापन
Four caught with illegal liquor
श्रावस्ती। जिले में अवैध शराब की बिक्री रोकने के लिए मंगलवार को विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस व आबकारी विभाग की टीम ने अलग अलग स्थानों से कच्ची शराब व लहन के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया। जिनके विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

जिले में पड़ रही कड़ाके की ठंड के बीच अवैध शराब का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। इस पर अंकुश लगाने के लिए जिलाधिकारी टीके शिबु ने विशेष अभियान चलाने के लिए जिला आबकारी अधिकारी पीके गिरि को निर्देश दिया है। इस के बाद आबकारी निरीक्षक अब्दुल कैस ने सिरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम बदलपुर में छापा मारा।
विज्ञापन

जहां से गांव निवासी निर्मला पत्नी छोटकने के घर से 32 लीटर कच्ची शराब व रामबरन निवासी मुंडा सेमरा के घर से सात लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। दोनों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। गिलौला पुलिस ने सोमवार रात गश्त के दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक की पहचान शिवप्रसाद निवासी सुविखा के रूप में हुई। जिसके कब्जे से पुलिस ने पांच लीटर कच्ची शराब बरामद की। वहीं मल्हीपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के लक्ष्मनपुर निवासी प्रहलाद को 50 शीशी नेपाली शराब के साथ गिरफ्तार किया। आरोपियों के विरुद्ध स्थानीय पुलिस ने आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed