फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Four arrested for planning theft

चोरी की योजना बनाते चार गिरफ्तार, दो चाकू व उपकरण बरामद

Sun, 11 Jul 2021 10:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
Four arrested for planning theft
श्रावस्ती। मल्हीपुर पुलिस ने शनिवार रात गश्त के दौरान बेगमपुर बाग से चार लोगों को गिरफ्तार किया। यह चारों आरोपी चोरी की योजना बना रहे थे। जिनके कब्जे से पुलिस ने दो चाकू व चोरी में प्रयुक्त होने वाले उपकरण भी बरामद किए। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओ में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक मल्हीपुर दद्दन सिंह रविवार रात हमराहियों के साथ क्षेत्र भ्रमण पर निकले थे। इस दौरान जैसे ही वह ग्राम बेगमपुर के मजरा कुभियागांव स्थित बाग के निकट पहुंचे। तभी उन्हें वाहन की रोशनी में बाग के अंदर चार लोग बैठे दिखे। संदेह के आधार पर पुलिस द्वारा घेराबंदी कर चारों लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। जिनके कब्जे से पुलिस ने दो चाकू व आला नकब बरामद किया।
विज्ञापन

यह चारों बाग में बैठकर चोरी की योजना बना रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान थाना क्षेत्र के ग्राम बेगमपुर के मजरा इमाम पट्टी निवासी निवासी छोटू खां, सुजातपट्टी निवासी वसीम, छेदागांव महजिदिया निवासी आजाद व सर्वेश के रूप में हुई। जिनके विरुद्ध मल्हीपुर पुलिस ने संबंधित धाराओं में कार्रवाई कर उन्हें रिमांड मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। जहां से बाद में चारों आरोपियों को जेल भेजा गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed