{"_id":"68e6c14031a82dc4440f7eee","slug":"four-accused-involved-in-rajkumars-murder-sent-to-jail-shravasti-news-c-104-1-slko1011-114761-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: राजकुमार की हत्या में शामिल चार आरोपी भेजे गए जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: राजकुमार की हत्या में शामिल चार आरोपी भेजे गए जेल
Thu, 09 Oct 2025 01:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Thu, 09 Oct 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। ग्राम पंचायत बेलहा राघव निवासी राजकुमार दुबे हत्याकांड में शामिल चार हत्यारोपियों को बुधवार को पुलिस ने जेल भेज दिया। वारदात में शामिल एक किशोर को बाल सुधार गृह भेजा गया है।
एएसपी मुकेश चंद्र उत्तम ने बताया कि मृतक राजकुमार के परिजनों की तहरीर पर बेलहा राघव निवासी रामकेवल यादव, रामनिवास, मेवालाल, विकास चंद्र व एक किशोर को गिरफ्तार किया गया था।
हत्यारोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लाठी, खून से सना कपड़ा, प्लॉस्टिक व नॉयलॉन की रस्सी बरामद कर ली गई है। आरोपियों ने रंजिशन फूलचंद्र के घर के पीछे वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। पूछताछ के बाद हत्या में शामिल चारों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। वहीं, किशोर को बाल सुधार गृह भेजा गया है।