फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Four accused arrested in informer murder case

मुखबिर हत्याकांड में चार आरोपी गिरफ्तार

Wed, 06 Jan 2021 10:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 10:14 PM IST
विज्ञापन
Four accused arrested in informer murder case
श्रावस्ती। वन विभाग के लिए मुखबिरी करना गब्बापुर निवासी नन्हें चौहान को महंगा पड़ा। जिसे गांव के ही चार लोगों ने पहले फोन कर जंगल बुलाया। उसके बाद उसकी कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी गई। जिसकी लाश को झाड़ियों में छिपा दिया। इसका खुलासा करते हुए सिरसिया पुलिस ने हत्या आरोपी गांव के ही चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जिन्हें बुधवार न्यायालय में पेश किया गया। जहां से चारों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

सिरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम गब्बापुर निवासी नन्हे प्रसाद उर्फ नान्हे चौहान वन विभाग के लिए मुखबिरी का काम करता था। जिसकी सूचना के बाद कई लोग जंगल में पेड़ काटते रंगे हाथ गिरफ्तार भी हुए थे। इस बात को लेकर कुछ लोग उससे रंजिश भी रखते थे। इसी रंजिश के चलते उसकी हत्या कर दी गई। जिसकी लाश सोहेलवा जंगल के सेमरहना सागौन के जंगल में बीते दिन अररहवा नाले में पाई गई थी।
विज्ञापन

मृतक की पत्नी सन्ना देवी की तहरीर पर सिरसिया पुलिस ने गांव निवासी बृजेश, मोतीराम, पवन कुमार उर्फ कटोरी व विजय उर्फ विजयी को गिरफ्तार कर लिया। जिनकी निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई कर प्रभारी निरीक्षक रामसमुझ प्रभाकर ने चारों को बुधवार न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed