फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Foot march taken out with demands

Shravasti News: मांगों को लेकर निकाला पैदल मार्च

Thu, 18 Dec 2025 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Thu, 18 Dec 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Foot march taken out with demands
 प्रदर्शन करते केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के सदस्य।- संवाद
श्रावस्ती। विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने पैदल विरोध मार्च निकाला। कलेक्ट्रेट में घुसने के दौरान उन्हें गेट पर रोक दिया गया, इससे विरोध मार्च में शामिल लोगों ने गेट पर प्रदर्शन किया। इसके चलते लगभग 15 मिनट तक कलेक्ट्रेट का आवागमन बाधित रहा। प्रदर्शन के बाद सभी ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट प्रवीण कुमार को सौंपा।
विज्ञापन



विरोध प्रदर्शन कर रहे एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष तपानाथ त्रिपाठी ने बताया कि हम सभी नशे की दवाएं बेचने के बिल्कुल खिलाफ हैं। सरकार हम सभी को प्रतिबंधित दवाओं की सूची उपलब्ध करवाए, ताकि हमें जानकारी हो सके और हम उन दवाओं की बिक्री तत्काल बंद करें।
विज्ञापन


प्रतिबंधित दवाओं की सूची उपलब्ध करवाने के बजाय हमारे प्रतिष्ठानों पर एक महीने तक व्यापक ढंग से छापे मारे जा रहे हैं। इस दौरान मौजूद पुलिस व उनकी कार्रवाई से व्यापारियों में डर का माहौल है, जिसे तत्काल रोका जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


महामंत्री ऋषि कुमार वैश्य ने कहा कि हम विभागीय कार्यवाही में पूर्ण सहयोग करेंगे, लेकिन पुलिस का हस्तक्षेप बंद किया जाए। अगर दवा विक्रेता की जांच में पुलिस के आने को रोका नहीं गया, तो हम जीवन रक्षक नारकोटिक्स और साइकोट्रोपिक दवाओं की खरीद व बिक्री रोक देंगे।
प्रदर्शन में तरुण कुमार शुक्ला, मुकज गुप्ता, आशीष, राम शंकर यादव, सुनील कुमार, राम किशोर वर्मा, महबूब आलम व सतीश कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed