फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Followers worshiped in Jetavan

Shravasti News: अनुयायियों ने जेतवन में की पूजा-अर्चना

Sun, 28 Dec 2025 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sun, 28 Dec 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Followers worshiped in Jetavan
श्रावस्ती के जेतवन परिसर में प्रार्थना करते अनुयायी।- संवाद
श्रावस्ती। बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती शनिवार को थाईलैंड से आए अनुयायियों के 40 सदस्यीय दल से गुलजार रही। सभी ने बौद्ध भिक्षु भंवरानंद के नेतृत्व में पारंपरिक ढंग से जेतवन परिसर में पूजन-अर्चन किया। इस दौरान बौद्ध सभा का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन


बौद्ध सभा को संबोधित करते हुए भिक्षु भंवरानंद ने कहा कि राजकुमार सिद्धार्थ के मन में बुढ़ापा, बीमारी और मृत्यु देखकर गहरा दुख था। उन्होंने 29 साल की आयु में सत्य की खोज के लिए सांसारिक जीवन और राजसी सुखों का त्याग कर दिया। इस दौरान सिद्धार्थ ने वर्षों तक घोर तपस्या की, लेकिन बाद में उन्हें अहसास हुआ कि यह व्यर्थ है।
विज्ञापन


उन्होंने त्याग और भोग के बीच मध्यम मार्ग को अपनाया। बोधगया में पीपल (बोधि) के वृक्ष के नीचे ध्यान करते हुए उन्होंने मन की प्रकृति को समझा और ज्ञान प्राप्त किया। इसके बाद सिद्धार्थ बुद्ध (ज्ञानी) कहलाए। सभा के बाद अनुयायियों ने तपोस्थली के विभिन्न स्थलों का भ्रमण कर उनके इतिहास की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed