फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Followers from Thailand pray for world welfare

Shravasti News: थाईलैंड से आए अनुयायियों ने विश्व कल्याण के लिए की प्रार्थना

Mon, 27 Feb 2023 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Mon, 27 Feb 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Followers from Thailand pray for world welfare
कटरा (श्रावस्ती)। बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती सोमवार को बौद्ध अनुयायियों से गुलजार रही। थाईलैंड से आए अनुयायियों ने बंध कुटि व आनद बाधि पर बौद्ध भिक्षु आनंद सागर के नेतृत्व में अपने व विश्व कल्याण के लिए विशेष प्रार्थना की। इस दौरान दल के सदस्यों ने तपोस्थली का भ्रमण कर जानकारी भी ली। इस दौरान बौद्ध भिक्षु आनंद सागर ने कहाकि दस पारमिताओं का पूर्ण पालन करने वाला बोधिसत्व कहलाता है। बोधिसत्व जब दस बलों या भूमियों (मुदिता, विमला, दीप्ति, अर्चिष्मती, सुदुर्जया, अभिमुखी, दूरंगमा, अचल, साधुमती, धम्म मेघा) को प्राप्त कर लेते हैं तब बुद्ध कहलाते हैं। बुद्ध बनना ही बोधिसत्व के जीवन की पराकाष्ठा है। इस पहचान को बोधि (ज्ञान) नाम दिया गया है। कहा जाता है कि बुद्ध शाक्यमुनि केवल एक बुद्ध हैं। उनके पहले बहुत सारे थे और भविष्य में और होंगे। उनका कहना था कि कोई भी बुद्ध बन सकता है अगर वह दस पारमिताओं का पूर्ण पालन करते हुए बोधिसत्व प्राप्त करे। बोधिसत्व के बाद दस बलों या भूमियों को प्राप्त करे। बौद्ध धर्म का अंतिम लक्ष्य है संपूर्ण मानव समाज से दुख का अंत। पूजन के बाद उपासकों ने शिवली स्तूप, अंगुलिमाल गुफा, पूर्वा राम विहार, कौशांबी कुटि, सभामंडप आदि का भ्रमण कर ऐतिहासिक जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed