फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Follow traffic rules and signs

यातायात नियमों व संकेतों का करें अनुपालन

Thu, 17 Oct 2019 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
Follow traffic rules and signs
श्रावस्ती। परिवहन विभाग की ओर से मनाए जा रहे सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान गुरुवार को जगतजीत इंटर कॉलेज इकौना में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। चित्रकला, रंगोली व क्विज प्रतियोगिता में आदर्श शुक्ला, सूरज शर्मा व अनुराग पाठक अव्वल रहे। जिन्हें एआरटीओ ने सम्मानित किया। इस दौरान एक गोष्ठी का भी आयोजन हुआ। इसकी अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य ने की।
विज्ञापन

गोष्ठी में प्रधानाचार्य डॉ. भूदेश्वर पांडेय ने कहा कि कुछ लोग सिर्फ पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए ही सीट बेल्ट व हेलमेट का प्रयोग करते हैं, जो गलत है। सीट बेल्ट व हेलमेट लगाना बेहद जरूरी है। इससे आपका जीवन सुरक्षित रहता है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन नरेश कुमार वर्मा ने कहा कि यातायात नियमों का अनुपालन करना सभी के लिए आवश्यक है। जब भी वाहन चलाएं तो निर्धारित गति रखें व वाहनों से दूरी बनाए रखें।
विज्ञापन

सड़क पार करते समय दाएं व बाएं देख कर ही सड़क पार करें। यातायात नियमों व संकेतों का पूरी तरह से अनुपालन करें। जिससे स्वयं सुरक्षित रहें व सामने वाला भी सुरक्षित रह सकें। सहायक संभागीय अधिकारी प्रशासन क्यू डब्लू खान ने कहा कि यातायात नियमों का अनुपालन हमारे लिए बेहद आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्ग किनारे बने संकेतों की भी जानकारी रखें। आगामी दिनों घना कोहरा पड़ेगा। ऐसे में वाहन को धीमी गति से चलाएं। वाहनों में फाग लाइट का प्रयोग करें। ओवरटेक करते समय यह ध्यान रखें कि जब तक सामने वाला वाहन चालक संकेत न दे तब तक कदापि ओवर टेक न करें।

इस दौरान विद्यालय में कक्षा नौ से बारह तक के बच्चों के बीच सड़क सुरक्षा विषय पर चित्रकला, रंगोली व क्विज प्रतियोगिता कराई गई। इसमें आदर्श शुक्ला प्रथम, सूरज शर्मा द्वितीय व अनुराग पाठक तृतीय स्थान पर रहे। जिन्हें एआरटीओ ने नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रधान सहायक ओपी मिश्रा, लेखाकार सुरेंद्र कुमार, वरिष्ठ सहायक शिवम सिन्हा सहित सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं व छात्र छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed