फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Follow the lockdown strictly: SP

लाकडाउन का कडाई से अनुपालन कराए पुलिसकर्मी

Sun, 05 Apr 2020 09:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
Follow the lockdown strictly: SP
श्रावस्ती। कोरोना वायरस से सुरक्षा एवं बचाव के लिए रविवार को पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कार्यालय के सभाकक्ष में मातहतों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने लॉकडाउन सहित शासन के सभी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह ने कहा कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए अंतरजनपदीय बार्डर को सील किया गया है। ऐसे में बार्डर के बैरियरों पर तैनात पुलिस कर्मियों को चाहिए कि वे नियमों का कड़ाई से पालन कराएं। होम क्वारंटीन हुए लोगों की कड़ाई के साथ निगरानी करने व उनके स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त कर उच्चाधिकारियों को अवगत कराने का निर्देश दिया। इसके साथ ही सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रह कर लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

वहीं होटल, मंदिर, मस्जिद व मदरसा आदि का औचक निरीक्षण तथा जांच करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि ड्यूटी के दौरान सभी अधिकारी व कर्मचारी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सतर्क रहेंगे। इमरजेंसी में लगे चिकित्सक, राजस्व या अन्य कोई व्यक्ति यदि बिना पास के हो तो चेक करके उसे जाने दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि थाना प्रभारी तब्लीगी जमात से आये लोग जो क्वारंटीन किए गए हैं, उनके स्वास्थ्य संबंधित जानकारी लेते रहें। इसके साथ ही अन्य लोग जो बाहर से आएं हैं, उनकी भी जानकारी करते रहें। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दूबे, क्षेत्राधिकारी नगर हौसला प्रसाद, क्षेत्राधिकारी इकौना तारकेश्वर पांडे सहित सभी थाना प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed