फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Fog rained, poepleshivers

फुहार बनकर बरसा कोहरा, कांपे लोग

Sun, 12 Jan 2020 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Fog rained, poepleshivers
कोहरे के कारण कुछ ऐसा दिखा भिनगा का नजारा। - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। तराई में ठंड का सितम कम होने का नाम नहीं ले रहा है। शाम को शुरू होने वाला कोहरा सुबह करीब ग्यारह बजे तक फुहार बन कर बरस रहा है। इसके साथ ही पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण ठिठुरन कम होने का नाम नहीं ले रही है। रविवार को भी जिले का न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस पर स्थिर बना रहा। इससे लोगों की दुश्वारियां थमने का नाम नहीं ले रही है। लगातार पड़ रही ठंड के कारण लोग बेहाल हैं।
विज्ञापन

जिले में कोहरे का प्रकोप जारी है। घने कोहरे के कारण शनिवार की शाम चार बजे से रविवार की दोपहर तक वाहनों की रफ्तार धीमी रही। वहीं दोपहर तक कोहरा फुहार बन कर बरसता रहा। इससे पेड़ों के नीचे बरसात जैसी स्थिति दिखाई दी। दोपहर बाद कोहरा तो छटा लेकिन गलन बरकरार रही। आसमान पर छाए बादलों के कारण जहां सूरज दिखाई नहीं पड़ा, वहीं नेपाल के पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी व लगातार चल रही पश्चिमोत्तर हवा के कारण ठिठुरन का सितम जारी रहा।
विज्ञापन

ऊनी गर्म कपड़े भी लोगों को ठंड से राहत नहीं दिला पाए। ऐसे में ठंड से बचने के लिए लोगों ने अलाव व विद्युत उपकरणों का सहारा लिया। रविवार को अवकाश के कारण बाजार व मुख्य मार्ग सूने नजर आए। तराई का न्यूनतम तापमान रविवार को भी तीन डिग्री सेल्सियस पर स्थिर बना रहा। इससे जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया। इस संबंध में फसल अनुसंधान केंद्र बहराइच के मौसम विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. एमबी सिंह बताते हैं कि मंगलवार तक मौसम ऐसा ही बना रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed