फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Fog, cloudy and cold air increased

कोहरा, बदली व पुरवा हवा से बढ़ी ठंड

Thu, 12 Dec 2019 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
Fog, cloudy and cold air increased
तराई में फोरलेन पर सुबह आठ बजे कुछ ऐसा रहा मौसम। - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। तराई में मौसम का मिजाज पूरी तरह से ठंडा हो चुका है। बुधवार की शाम से शुरू हुआ कोहरे का दौर गुरुवार सुबह नौ बजे तक जारी रहा। इसके बाद छाई बदली व धुंध के बीच चल रही तेज पुरवा हवाओं से ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम के मिजाज में अचानक आए बदलाव से लोग ठंड से कांपते दिखे। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में लोग दोपहर में भी अलाव का सहारा लेने को विवश हैं।
विज्ञापन

दिसंबर का प्रथम पखवारा बीतने को है। वहीं शुक्रवार से पूस मास भी प्रारंभ हो रहा है। ऐसे में मौसम ने भी रफ्तार पकड़ ली है। बुधवार की शाम शुरू हुआ घने कोहरे का दौर दूसरे दिन सुबह करीब नौ बजे तक जारी रहा। वहीं आर्द्रता बढ़ने के कारण कोहरा बूंद बन कर बरसता रहा। इसके साथ ही शाम से ही चल रही तेज पुरवा हवा के कारण सुबह कुछ पलों के लिए दिखा सूरज अचानक बदली के बीच छिप गया।
विज्ञापन

लगातार चल रही तेज हवा व बदली के कारण अचानक ठंड और बढ़ गई है। ऐसे में लोग खुद को गर्म कपड़ों में समेटे नजर आए। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में लोग ठंड से बचने के लिए दिन में भी अलाव का सहारा लेने के लिए विवश है। तराई में गुरुवार को मौसम का तापमान साढ़े आठ डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। हवा की गति आठ किलोमीटर प्रतिघंटा पूर्वोत्तर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बावजूद जिला व नगर प्रशासन की ओर से न तो प्रमुख चौक चौराहों पर अलाव जलवाया गया है और न ही गरीबों को ठंड से बचाने के लिए कंबल आदि का वितरण ही कराया गया है। स्वयं सेवी संगठन व जन प्रतिनिधियों ने भी अब तक गरीबों की मदद के लिए हाथ आगे नहीं बढ़ाए हैं।

वहीं इस बारे में फसल अनुसंधान केंद्र बहराइच के मौसम विभाग के नोडल डॉ. एमबी सिंह ने बताया कि तराई का तापमान अभी और गिरेगा। बदली छाई रह सकती है। इस बीच कुछ स्थानों पर बूंदा बांदी की भी संभावना जताई जा रही है। यदि लोग घर से बाहर जा रहे हैं तो ठंड से बचने का पूरा इंतजाम करने के बाद ही घर से बाहर निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed