{"_id":"5f79fc328ebc3e9bcf5c6404","slug":"five-people-infected-corona-in-shravasti-srawasti-news-lko5435209193","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रावस्ती में पांच लोग कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रावस्ती में पांच लोग कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है। रविवार को आई रिपोर्ट में पांच और लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। जिन्हें होम क्वारंटीन किया गया है। वहीं सात लोग स्वस्थ भी हुए हैं। जिन्हें कोविड अस्पताल से घर भेजा गया हैं।
वैश्विक महामारी कोरोना का प्रकोप जिले में कम होने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को आई रिपोर्ट में भौसावा में एक, जमनहा बाजार में एक, श्रीजोत में एक, कल्यानपुर में एक व भिनगा नगर के मोहल्ला चिकवा में एक व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली। जिन्हें होम क्वारंटीन किया गया है।
इसके साथ ही प्रभावित क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन घोषित कर वहां लोगों का आवागमन प्रतिबंधित किया गया है। वहीं सात लोग स्वस्थ भी हुए। इनमें गिलौला बाजार में दो, लक्ष्मनपुर में एक, ट्रांजिट आवास में एक, भगवानपुर इकौना में दो व जमुनहा बाजार का एक व्यक्ति शामिल है। जिले में अब तक 45689 लोगों में कोरोना संक्रमण की जांच की जा चुकी है।
विज्ञापन
इनमें से 33150 लोगों की जांच रिपोर्ट जिले को प्राप्त हो चुकी है। 984 लोग कोरोना संक्रमित मिले। इनमें से 13 लोगों की संक्रमण के चलते मौत भी हुई है। जिले में मौजूदा समय कुल 60 एक्टिव मरीज हैं। जिले में कुल कंटेनमेंट जोन की संख्या अब तक 201 पहुंच चुकी है।
इनमें से 46 कंटेनमेंट जोन अब भी सक्रिय हैं। जिनमें इकौना में 21, गिलौला में 08, भंगहा में 03, जमुनहा में 06, सिरसिया में 04 व भिनगा में 04 कंटेनमेंट जोन सक्रिय हैं। वहीं सीएमओ डॉ. एपी भार्गव ने लोगों से अपील की है कि कोरोना से बचने के लिए लोग बगैर मास्क व गमछा बांधे घरों से बाहर न निकलें। एक दूसरे से दो गज की दूरी बनाएं रखें।