{"_id":"6a285937b524dcb980090f29","slug":"five-injured-in-bolero-collision-shravasti-news-c-104-1-srv1004-120725-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: बोलेरो की टक्कर से पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: बोलेरो की टक्कर से पांच घायल
Tue, 09 Jun 2026 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Tue, 09 Jun 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
इकौना। बौद्ध परिपथ पर गोविंदपुर मोड़ के पास सोमवार की रात तेज रफ्तार बोलेरो ने दो बाइकों में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
गिलौला थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत बसभरिया निवासी रजत शुक्ला (30) सोमवार की रात बाइक से वापस अपने घर लौट रहे थे। उनके साथ बाइक अर्चिता शुक्ला (21) व गोविंदपुर निवासी शालिनी शुक्ला (18) भी सवार थी। तीनों गोविंदपुर मोड़ के पास पहुंचे ही थे कि उनकी बाइक में तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बोलेरो चालक ने दूसरे बाइक सवार गिलौला के बिशुनापुर निवासी रियाजुलहक (30) व शमीम (19) को भी टक्कर मार दिया। हादसे के बाद बोलेरो चालक वाहन लेकर मौके से भाग गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल पांचों बाइक सवारों को इलाज के लिए सीएचसी इकौना में भर्ती करवाया गया है।