इकौना (श्रावस्ती)। चौंगवां गांव में मंगलवार दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग गई। इस अग्रिकांड में छह घर जल कर राख हो गए। अग्रिकांड के दौरान अहाते में बंधे दो बछवे गंभीर रूप से झुलस गए। जिससे उनकी मौत हो गई। इस दौरान सभी घरों में रखा सारा समान भी जल गया।
मार्डन थाना श्रावस्ती अंतर्गत ग्राम चौगंवाँ निवासी चंद्रिका पुत्र नानबाबू के ढाबली के सामने रखे फूस में अज्ञात कारणों से आग लग गई। ग्रामीण जब तक आग को बुझाने का प्रयास करते तेज हवा के कारण आग की लपटों ने ढाबली सहित रामकरन, रक्षाराम, भारत, शेषराम, विश्वनाथ, बब्बू के घर को भी अपनी आगेाश में ले लिया। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। इस दौरान इस अग्रिकांड में चंद्रिका की ढाबली व रामकरन के घर का पम्पिंग सेट, मडहा, घरेलू सामान व खूंटे मे बंधे दो मवेशी की झुलसने से मौत हो गई। अग्रिकांड में सभी घरों में रखा कपड़ा बर्तन, अनाज, बिस्तर, नगदी सहित अन्य सामान जल कर राख हो गया। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर आग को काबू पाया। इस अग्रिकांड में करीब छह लाख रुपये के क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है।