{"_id":"606761d28ebc3ee64703baf5","slug":"fire-srawasti-news-lko5724018200","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार्ज करते समय फटा मोबाइल, लगी आग, दो घर जले, महिला झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार्ज करते समय फटा मोबाइल, लगी आग, दो घर जले, महिला झुलसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इकौना (श्रावस्ती)। कोलाभार मजगवां में गुरुवार शाम मोबाइल चार्ज करते समय अचानक मोबाइल ब्लास्ट हो गया। जिससे फूस के मकान में आग लग गई। इसकी चपेट में आने से दो घर जल गए। वहीं घर में सो रही महिला का एक हाथ घर से बाहर निकलते समय झुलस गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को काबू किया। अग्निकांड में कोई हताहत नहीं हुआ है।
इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम कोलाभार मझगवां निवासी मालिकराम पुत्र भगवानदीन का फूस का मकान है। जिसमें वह गुरुवार को एंड्राइड मोबाइल चार्ज कर रहा था। चार्ज करते समय अचानक मोबाइल ब्लास्ट हो गया। जिससे घर में आग लग गई। जब तक परिवारीजन व ग्रामीण कुछ समझ पाते आग की लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया। इसकी चपेट में आने से पड़ोसी सहजराम पुत्र रामअधार का घर भी जलने लगा। आग की लपटों को देख घर में सो रही सुनीता देवी पत्नी मालिकराम बच्चों के साथ घर से बाहर भागने लगी। इस दौरान बाहर निकलते समय उसका दाहिना हाथ झुलस गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग को काबू करने का प्रयास किया। लेकिन आब काबू होता न देख इसकी सूचना ग्रामीणों ने डायल यूपी 112 पुलिस को दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंपिंग सेट चलवाकर ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया। इस अग्रिकांड मे मालिकराम के घर में रखा अनाज, कपड़ा, बर्तन, जेवर व करीब 86 हजार रूपए नगदी जलकर राख हो गया। वहीं सहजराम के घर मे रखा कपड़ा, अनाज, जेवर, बर्तन सहित नगदी व अन्य सामान जल कर राख हो गया। अग्रिकांड में करीब पांच लाख रुपये की संपत्ति के क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है। वहीं सूचना के बाद गांव पहुंचे लेखपाल द्वारा क्षति का आकलन किया जा रहा है।