फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Fire in four villages, 350 bigha wheat crop ashes

अज्ञात कारणों से लगी आग, चांर गांवों में करीब 350 बीघा गेहूं की फसल जली

Sat, 03 Apr 2021 10:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
Fire in four villages, 350 bigha wheat crop ashes
तुलसीपुर/ सिरसिया (श्रावस्ती)। मौसम के पारे के साथ ही जिले में अग्निकांड का सिलसिला भी बढ़ता जा रहा है। शनिवार को जमुनहा के अचरौरा, भटपुरवा व खजुरी के खेतों में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जहां करीब 250 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। यहां आग बुझाने के प्रयास में दो युवक भी झुलस गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं सिरसिया के फुलरहवा में आग लगने से करीब सौ बीघा गेहूं की फसल जल कर राख हो गई।
विज्ञापन

सोनवा थाना क्षेत्र के ग्राम खजूरी, अचरौरा व भटपुरवा गांव निवासियों के खेत आपस में सटे हुए हैं। शनिवार दोपहर में चल रही तेज पछुआ हवाओं के बीच अचानक अचरौरा निवासी शिवप्रसाद के खेत में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते आग की लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया। इस दौरान शिव प्रसाद की 5 बीघा, अमरेश की 25 बीघा, माताप्रसाद की 7 बीघा, लल्ली देवी की 10 बीघा, जमाल की 4 बीघा, गफ्फार की 4 बीघा, रामकुमारी की 12 बीघा, विनोद की 32 बीघा, फौजदार की 10 बीघा, मिश्रीलाल की 12 बीघा, गजाधर की 2 बीघा व अमरेश की एक बीघा गेहूं की फसल जल गई।
विज्ञापन

वहीं खजुरी निवासी पतिराम की 6 बीघा, सवितराम की 3 बीघा, ननकऊ की 2 बीघा, मालिकराम की दो बीघा, जगजीवन की दो बीघा, बाबादीन की 4 बीघा, राजकुमार की 5 बीघा, घनश्याम की 5 बीघा, हीरालाल की दो बीघा, राक्षराम की दो बीघा, चन्दप्रकाश की दो बीघा, रामदेई की 15 बिसुआ, राकुमार की 15 बिसुआ, रणरायन की 2 बीघा, श्यामलाल की एक बीघा, फौजदार की एक बीघा, शिला की 15 बिसुआ, सिपाही की एक बीघा, विनोद कुमार की 1 बीघा, बरसातीलाल की एक बीघा, रामकुमारी की एक बीघा गेहूं की फसल आग की चपेट में आकर जल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार भटपुरवा निवासी कृष्णराम की 4 बीघा, हीरालाल की 4 बीघा, मिश्रीलाल की 3 बीघा, करामत की 5 बीघा, सलामत की 5 बीघा, जुमई की 4 बीघा, बहादुर की 4 बीघा, हाजी जुल्फिकार की 10 बीघा, मुस्ताक की 10 बीघा, खातूना की एक बीघा, सरस्वती की 2 बीघा, जानकीप्रसाद की 5 बीघा, तीरथ की 3 बीघा, मोल्हे की 3 बीघा व दुडे की 3 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मेहनत कर आग को काबू किया। आग बुझाते समय अचरौरा निवासी अर्जुन (23) पुत्र भुजऊ व रंजीत (18) पुत्र नान्हू झुलस गए। जिन्हें एंबुलेंस से सीएचसी मल्हीपुर लाया गया। जहां से उन्हें भिनगा रेफर किया गया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे लेखपाल द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

वहीं सिरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम शाहपुर पूरेशिवदीन के मजरा फुलरहवा के खेतों में अचानक आग लग गई। इसकी चपेट में आने से गांव निवासी विधाराम की 12 बीघे, पुंते की 10 बीघा, रामफकीरे की 6 बीघा, रामनरेश की 4 बीघा, रामधीरज की 8 बीघा, पल्टू की 4 बीघा, भागीराम की 4 बीघा, लालिता की 4 बीघा, जगराम की 3 बीघा, गजाधर की 3 बीघा, ननकू की 3 बीघा, विनोद की 4 बीघा, कन्धईलाल की 6 बीघा, माधवराम की 3 बीघा, संतराम की 8 बीघा, पुन्तन की 4 बीघा, नानबाबू की 3 बीघा, कमरजहां की 5 बीघा, खुर्शीद की 10 बीघा व समसूला की 8 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग को काबू किया। यहां कोई हताहत नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed