{"_id":"5f414e628ebc3e3cb409fe32","slug":"fifteen-found-infected-including-five-health-workers-srawasti-news-lko5363143112","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच स्वास्थ्य कर्मी सहित पंद्रह मिले संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच स्वास्थ्य कर्मी सहित पंद्रह मिले संक्रमित
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। इससे कोरोना वॉरियर्स भी अछूते नहीं रहे। शनिवार को आई रिपोर्ट में संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में पांच स्वास्थ्य कर्मचारी सहित पंद्रह लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। जिन्हें लेवल वन हॉस्पिटल भेजा गया है।
लोगों की ओर से कोरोना प्रोटोकाल का कड़ाई से अनुपालन नहीं किए जाने से जिले में संक्रमण बढ़ता जा रहा है। शनिवार को आई रिपोर्ट में संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में तैनात एक फार्मेसिस्ट व तीन स्टाफ नर्स सहित एक अन्य स्वास्थ्य कर्मी में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। जिन्हें लेवल वन हॉस्पिटल भेजा गया है।
इसके साथ ही भिनगा के सोहेलदत्त नगर में दो, इकौना के शस्त्री नगर में पांच, बेचू बाबा में एक, मोहल्ला चौक में दो दुकानदार सहित उसके यहां काम करने वाले एक कर्मचारी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली। इसके साथ ही जमुनहा के गिरंट में एक व गिलौला के कटारा में एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। जिन्हें लेवल वन हॉस्पिटल भेजा गया है।
विज्ञापन
वहीं प्रभावित क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन घोषित कर वहां लोगों का आवागमन प्रतिबंधित किया गया है। इसके साथ ही 12 लोगों को लेबल वन अस्पताल से छुट्टी मिली। इनमें सिरसिया बाजार निवासी दो, इकौना के पटेल नगर निवासी पांच, जमुनहा बाजार निवासी एक, गिलौला बाजार निवासी एक, भिनगा नगर निवासी दो व भंगहा बाजार निवासी एक व्यक्ति शामिल है। सीएमओ डॉ. एपी भार्गव ने कहा कि सावधानी ही बचाव का एक मात्र उपाय है। ऐसे में लोगों को चाहिए कि वह बगैर मास्क व गमछा बांधे घरों से बाहर न निकलें। सामाजिक दूरी का पालन करें।
अब तक मिले 519 मरीज
जिले में अब तक 19766 लोगों में कोरोना संक्रमण की जांच की जा चुकी है। इनमें से 19202 लोगों की जांच रिपोर्ट जिले को प्राप्त हो चुकी है। 519 लोग कोरोना संक्रमित मिले। इनमें से आठ लोगों की कोरोना संक्रमण के चलते मौत भी हुई है। जिन स्थानों पर संक्रमित लोग मिले हैं वहां 200 मीटर परिधि को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। जिले में कुल कंटेनमेंट जोन की संख्या अब तक 147 पहुंच चुकी है। इनमें से 90 जोन अब भी सक्रिय हैं।